Header Ad

Post AD Top

Advertisement

ये 15 सितारें निकले मुस्लिम जिन्हें 99 प्रतिशत लोग समझते थे हिन्दू, नंबर 1 है सुपरस्टार!



दोस्तों आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तीन खान का एक तरह से राज हैं. लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब कलाकरों को दर्शको के ह्रदय में जगह बनाने के लिए अपने नाम बदलने पड़ते थे, किसी को अपना नाम आकर्षक नहीं लगा तो किसी को बहुत पुराने लगे अपने वास्तविक नाम. बहुतों ने अपने नाम इसलिए बदले की उनके नामों से मिलते जुलते सितारे पहले से इंडस्ट्री में मौजूद थे। कई हिन्दू सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपना दूसरा हिन्दू नाम रखा तो कई मुस्लिम सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने हिन्दू नाम रखने के बाद प्रसिद्धी हासिल की, बॉलीवुड धर्म, जाति और राजनीति के मामले में बेहद परिपक्व हो गया है। यहाँ हर जाति, धर्म का आदर और सम्मान किया जाता है आइये जानते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में।

1. दिलीप कुमार


ट्रेजेडी किंग , हिंदी सिनेमा के महान कलाकारों में से एक दिलीप कुमार का जन्म एक पठान परिवार में पेशावर, पाकिस्तान  में हुआ। उनका वास्तविक नाम मुहम्मद युसूफ खान है।

2. संजय खान


अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत में ही संजय खान ने अपना नाम शाह अब्बास से बदलकर संजय रख लिया था।

3. जगदीप


जगदीप के नाम से मशहूर हास्य कलाकार असल में इस्लाम धर्म के अनुयायी हैं। इनका असली नाम इस्तियाक अहमद जाफरी है।

4. निम्मी


निम्मी 50 के दशक की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री थी। 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली निम्मी का असली नाम नवाब बानो था।

5. जयंत


परदे पर गब्बर सिंह का कालजयी किरदार निभाने वाले अमज़द खान के पिता थे अभिनेता जयंत। दमदार आवाज के मालिक जयंत का वास्तविक नाम ज़करिया खान था उनका जन्म पेशावर में हुआ था

6. रीना रॉय


रीना रॉय मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं। इनका असली नाम सायरा अली है।

7. माना शेट्टी


सुनील शेट्टी की पत्नी का असली नाम माना कादरी है जो मुस्लिम परिवार से हैं।

8. मान्यता दत्त


बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता का असली नाम दिलनवाज शेख है।

9. आलिया भट्ट


आलिया भट्ट भले ही नाम से हिन्दू लगती हो, लेकिन वह मूल रूप से एक मुस्लिम खानदान से ताल्लुक रखती हैं. इनके दादा जी का नाम शिरीन मोहम्मद अली था।

10. मीना कुमारी


महान अभिनेत्रियों में से एक मीना कुमारी ‘ट्रेजेडी क्वीन’ के नाम से जानी जाती हैं। उनका जन्म सुन्नी परिवार में महजबीन बानो के नाम से हुआ था। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की डायरेक्टर विजय भट्ट ने उनका नाम बेबी मीना रखा था।

11. जॉनी वाकर


बॉलीवुड के इस सबसे बेहतरीन और सदाबहार हास्य कलाकार का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था।

12. तब्बू


बॉलीवुड की जान मानी अभिनेत्री तब्बु का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाश्मी है।

13. अजीत


पूरा बॉलीवुड इन्हें ‘लायन’ के नाम से जानता है। 1922 में जन्मे इस अजीत का असली नाम हामिद अली खान है।

14. मधुबाला


मर्लिन मुनरो मानी जाने वाली, बेइंतेहा खूबसूरत मधुबाला का जन्म पश्तून परिवार, स्वाबी जिले, पाकिस्तान में हुआ। उनका वास्तविक नाम मुमताज़ जेहान देहलवी था।

15. श्यामा


खुर्शीद अख्तर को सायमा बनाने वाले निर्देशक विजय भट्ट थे।

credits: zimbio

ये 15 सितारें निकले मुस्लिम जिन्हें 99 प्रतिशत लोग समझते थे हिन्दू, नंबर 1 है सुपरस्टार! ये 15 सितारें निकले मुस्लिम जिन्हें 99 प्रतिशत लोग समझते थे हिन्दू, नंबर 1 है सुपरस्टार! Reviewed by bollykeeda on October 23, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement