Header Ad

Post AD Top

Advertisement

44 साल की उम्र में DID की जज गीता को हुआ सच्चा प्यार, बॉयफ्रेंड की फ़ोटो देखकर आंखे खुली रह जाएंगी



गीता कपूर हिंदी फिल्मों की एक भारतीय कोरियोग्राफर हैं और भारतीय वास्तविकता नृत्य प्रतिभा शो डांस इंडिया डांस की एक जज भी हैं। गीता कपूर ने अपने कैरियर की शुरूआत 15 साल की उम्र में की थी। आज वो 44 साल की है और कुंवारी है. लेकिन खबर है की गीता सिंगल नही है. कोरियोग्राफर गीता कपूर जी टीवी के शो DID से चर्चा में आई है.


इस समय टीवी की गीता माँ अपने अफेयर की वजह से बहुत ज्यादा सुर्खियाँ बटोर रही है. बालीवुड से आ रही खबरों के अनुसार डांस मास्टर गीता इन दिनों राजीव खिंची के साथ ज्यादा नजर आती है। गीता इन दिनों राजिव को डेट कर रही है। सोशल मिडिया पर गीता और राजीव की एक साथ कई तस्वीरो को आधार मानते हुए मिडिया के गलियारे में इन दोनों के बीच अफेयर की खबर जोरो पर हो रही है लेकिन इन दोनों की तरफ से इस तरह की खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।


सोशल मीडिया पर गीता और राजीव की फोटोज के आधार बनाकर इस बात का दावा किया जा रहा है. राजीव फिल्म अभिनेता होने के साथ साथ डायरेक्टर और कोरियोग्राफर भी हैं. राजीव न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर में हुए पीएम नरेंद्र मोदी के इवेंट के भी कोरियोग्राफर रह चुके हैं, वहीं दूसरी और गीता की जहां तक बात की जाए तो वो भी टेलीविजन जगत का जाना माना चेहरा है और उन्होंने काफी शोहरत हासिल कर रही है वो कई टी.वी शोज में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं।


इन सब के अलावा 43 वर्षीय गीता ने ‘फिजा’, ‘अशोका’, ‘हे बेबी’, ‘तीस मार खां’ और ‘तेरे नाल लव हो गया’ जैसी कई फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। गीता की निजी जीवन की बात करें तो उनका जीवन काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। गीता कपूर ने अपने कैरियर की शुरूआत 15 साल की उम्र में प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान के साथ काम करके की थी। उन्होंने कई फिल्मों में फराह खान की सहायता की, जिसमें कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें, कल हो ना हो, मैं हूँ ना, और ओम शांति ओम जैसी बड़ी फिल्में शामिल थी.


2008 में गीता कपूर ने ज़ी टीवी के रियलिटी शो डांस इंडिया डांस पर अन्य सह-न्यायाधीशों-कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और रेमो डिसूजा के साथ अपना टेलीविज़न पदार्पण किया। जिसमे मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल थे। उस डांस शो में उन्होंने एक समूह को प्रशिक्षित किया जिसे गीता की गैंग कहा गया था। उसके बाद 2009 में वह डांस इण्डिया डांस के सीजन-2 में भी जज और मेंटोर के रूप में टेरेंस लुईस और रेमो डिसूजा के साथ दिखाई दी।

उन्होंने उस शो में 18 प्रतियोगी को बैले, कलाबाजी, समकालीन, बॉलीवुड और हिप-हॉप जैसे नृत्य के रूपों में प्रशिक्षित किया। उस शो के बाद उन्होंने डीआईडी ​​लिल मास्टर्स, जिसमें उनके संरक्षक फराह खान और संदीप सोपकर जज थे उसे भी पदार्पण किया। उन्होंने कोरियोग्राफर मर्ज़ी पेस्टनजी और राजीव सुरती के साथ डीआईडी ​​डबल्स के जज के रूप में भी कार्य किया। और उन्होंने टेरेंस लुईस, रेमो डिसूजा के साथ फेमस शो डांस इंडिया डांस के तीसरे सत्र का फैसला भी किया।

credits: zimbio

44 साल की उम्र में DID की जज गीता को हुआ सच्चा प्यार, बॉयफ्रेंड की फ़ोटो देखकर आंखे खुली रह जाएंगी 44 साल की उम्र में DID की जज गीता को हुआ सच्चा प्यार, बॉयफ्रेंड की फ़ोटो देखकर आंखे खुली रह जाएंगी Reviewed by bollykeeda on October 22, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement