Header Ad

Post AD Top

Advertisement

देखिए संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर आलोकनाथ की 8 तस्वीरें!



मी टू कैम्पेन के तहत हाल ही में बॉलीवुड और टीवी एक्टर आलोकनाथ पर भी रेप का आरोप लगा है। प्रोड्यूसर राइटर विनता नंदा ने उन पर ये  आरोप लगाया है। विनता नंदा का कहना है की आलोकनाथ ने 19 साल पहले उनका रेप किया था। विनता नंदा के इस आरोप के बाद हिमानी शिवपुरी, संध्या मृदुल दीपिका अमीन और रेणुका शहाणे जैसी एक्ट्रेसेस ने आलोकनाथ केव्यवहार के बारे में कई बातें शेयर की है। आलोकनाथ बॉलीवुड में संस्कारी बाबूजी के नाम से लोकप्रिय है। आज आपको बॉलीवुड में संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर आलोकनाथ की 10 ख़ास तस्वीरें दिखाने जा रहे है।


आलोकनाथ का जन्म 10 जुलाई 1956 को बिहार के खगड़िया में हुआ था। आलोकनाथ के पिता एक डॉक्टर थे। वे चाहते थे की आलोकनाथ भी उन्हीं की तरह डॉक्टर बने। लेकिन अलोकनाथ को एक्टिंग में रूचि थी। और वे एक्टिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे। 


आलोकनाथ ने साल 1982 में आई फिल्म गांधी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने तैयब मोहम्मद का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद साल 1984 में आई फिल्म सारांश में उन्होंने एक पंडित का किरदार निभाया था। भले ही ये इंडस्ट्री में आदर्श बाबूजी के नाम से मशहूर हो। लेकिन इन्होंने फिल्मों में रोमांटिक हीरो और विलेन के किरदार भी निभाए है।


आलोकनाथ ने साल 1987 में आशु सिंह से शादी की थी। आशु सिंह टीवी शो बुनियाद में प्रोडक्शन असिस्टेंट हुआ करती थी। आलोकनाथ की एक बेटी और एक बेटा है। बेटे का नाम शिवांग है जिसे साल 2017 में शराब पीकर गाडी चलाने के जुर्म में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शादी से पहले आलोकनाथ का अफेयर एक्ट्रेस अनीता कंवर और नीना गुप्ता के साथ रह चुका था। कहा जाता है की इन दोनों एक्ट्रेसेस के साथ आलोकनाथ ने सगाई भी की थी। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से इनकी सगाई टूट गई थी। आलोकनाथ इन दोनों एक्ट्रेसेस के साथ कई टीवी शोज में काम कर चुके है।


आलोकनाथ ने कॉलेज के बाद नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में दाखिला लिया।जहां उन्होंने 3 सालों तक एक्टिंग का कोर्स किया। पहली फिल्म गांधी के बाद इन्हें फिल्मों के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था। फिल्में ना मिलने की वजह से इनको छोटी छोटी भूमिकाओं से ही काम चलाना पड़ रहा था। आलोकनाथ की बाबूजी वाली छवि साल 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया से बनी थी।


इस फिल्म में उन्होंने भाग्यश्री के पिता का किरदार निभाया था। लेकिन इस फिल्म से पहले भी वे दूरदर्शन के शो रिश्ते नाते में बाबूजी का किरदार निभा चुके थे। यह शो मैंने प्यार किया से 9 साल पहले आया था।


आलोकनाथ तू मेरे अगल बगल है, वो रहने वाली महलों की रिश्ते कभी कभी और दाने अनार के जैसे टीवी शोज में बाबूजी का किरदार निभा चुके है। वहीं एक विवाह ऐसा भी, विवाह हम साथ साथ है हम आपके है कौन और मैंने प्यार किया जैसी फिल्मों में भी इन्होंने बाबूजी का किरदार निभाया था।आलोकनाथ के बारे में कई महिलाओं का कहना है की वे बहुत ज्यादा शराब पीते थे।


शराब पीने के बाद उनके व्यवहार में काफी बदल जाता था। आलोकनाथ फिल्म इंडस्ट्री में संस्कारी बाउजी के नाम से मशहूर है। फिल्मों में वे सरल और सुलझे हुए पिता के किरदारों में काफी पसंद किए जाते है। लेकिन शोषण के मामले में उनका नाम आने से हर कोई उनके व्यक्तित्व पर सवाल उठाने लगा है।



credits: zimbio
देखिए संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर आलोकनाथ की 8 तस्वीरें! देखिए संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर आलोकनाथ की 8 तस्वीरें! Reviewed by bollykeeda on October 19, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement