Header Ad

Post AD Top

Advertisement

कभी दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हुआ करती थी ये एक्ट्रेस, शादी के बाद पति ने किया ऐसा बुरा हाल!



दोस्तों वेसे तो फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रिया आई और चली गई लेकिन आज जिस अभिनेत्री की यहाँ बात हो रही है, वो पहले मिस इंडिया बनीं, फिर मिस वर्ल्ड बनकर देश का नाम रोशन किया, इसके बाद बॉलीवुड में भी एंट्री की, आज वे फिल्मों से लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन एक समय था जब वे बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया में छा गई थीं।  इतना कुछ करने के बाद अचानक ऐसा गायब हुईं कि 10 साल से वो कहां हैं, किसी को नहीं पता, यहाँ जिस अभिनेत्री की बात हो रही है उसका नाम युक्ता मुखी है।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की अभिनेत्री युक्ता का जन्म 1979 में बेंगलुरु के एक सिंधी परिवार में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश दुबई में हुई, 1986 में युक्ता की फैमिली मुंबई लौट आई थी, मुंबई आकर युक्ता की मां ने सांता क्रूज में एक ग्रूमिंग सैलून खोल लिया। युक्ता की लंबाई 6.1 फीट है, आज हर कोई लंबे कद की इच्छा रखता है। युक्ता  मुखी ने साल 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता था, इसके बाद इसी साल वो मिस वर्ल्ड भी बनीं।  युक्ता ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद बालीवुड में एंट्री की, साल 2002 में उनकी फिल्म ‘प्यासा’ आई, इस फिल्म में युक्ता ने आफताब शिवदासानी के साथ काम किया था, इसके बाद साल 2006 में फिल्म ‘कटपुतली’ आई, इसी साल युक्ता की एक और फिल्म आई जिसका नाम ‘लव इन जापान’ था।


युक्ता ने फिल्म में अपना करियर बनाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। बॉलीवुड में सफलता नही मिलने पर  युक्ता ने एक भोजपुरी फिल्म में भी काम किया, युक्ता की आखिरी फिल्म साल 2008 में आई थी जिसका नाम ‘मेमसाब’ था, धीरे-धीरे युक्ता को फिल्म मिलना पूरी तरह से बंद हो गई,  कहा जाता है कि युक्ता की लंबाई ही बॉलीवुड में उनकी असफलता का सबसे बड़ा कारण बनी, साल 2008 में ही युक्ता ने न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी कर ली, शादी के बाद युक्ता ने एक शानदार रिसेप्शन भी दिया था, कुछ समय बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ लेकिन साल 2014 में युक्ता अपने पति से अलग हो गई।

अभिनेत्री युक्ता मुखी ने अपने पति प्रिंस तुली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज इस एफआईआर में उन्होंने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक सेक्स जैसे गंभीर आरोप लगाए, युक्ता मुखी का पति के साथ विवाद काफी सुर्खियों में रहा मामला कोर्ट तक पहुंचा और जून 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया, बेटे की कस्टडी युक्ता मुखी के पास है। आज वे फिल्मों से लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन एक समय था जब वे बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया में छा गई थीं।

credits: zimbio
कभी दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हुआ करती थी ये एक्ट्रेस, शादी के बाद पति ने किया ऐसा बुरा हाल! कभी दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हुआ करती थी ये एक्ट्रेस, शादी के बाद पति ने किया ऐसा बुरा हाल! Reviewed by bollykeeda on October 18, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement