Header Ad

Post AD Top

Advertisement

ये हैं बॉलीवुड की सबसे हिट ऑनस्क्रीन जोड़ियां, नंबर 3 आज भी है सबकी फेवरेट!



दोस्तों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े बड़े स्टार्स मौजूद है, जिनके लाखो करोड़ो फैन्स है, जिनकी फिल्मो का उनके फैन्स इंतजार करते है, लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार्स है जिनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगो को बहुत पसंद आई है और लोगो उनको हमेशा साथ में देखना चाहते है, कुछ ऐसी जोड़ियां हैं जिनकी साथ में भले ही एक फिल्म आई हो लेकिन उनका नाम आज भी लोकप्रिय जोड़ियों में लिया जाता है और कुछ जोड़ियों ने तो सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। ये हैं बॉलीवुड की सबसे हॉट ऑनस्क्रीन जोड़ियां, जिन्हें लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और फिल्मों में उनकी जोड़ियों को ही देखना पसंद करते हैं। आज हम आपको 5 ऐसी ऑनस्क्रीन की हॉट जोड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया और आज भी उन्हें पर्दे पर देखना चाहते हैं।

1. ऐश्वर्या राय और सलमान खान


बॉलीवुड के सुल्तान और पूर्व मिस वर्ल्ड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में कौन नही जानता है, बता दे की  साल 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया. इनकी कैमिस्ट्री को देखकर लोगों ने अनुमान लगा लिया था कि आगे चलकर ये जोड़ी धमाल मचाने वाली है, कुछ समय बाद दोनों के अफेयर की भी खबरे आने लगी थी लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों में झगड़ा हो गया और दोनों अलग हो गये और आज तक दोनों एक दुसरे को देखना पंसद नही करते है।

2. संजय दत्त और माधुरी दीक्षित


बॉलीवुड की धक् धक् गर्ल और फिल्म इंडस्ट्री के बाबा को जोड़ी को लोगो ने बहुत पसंद किया था, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की कैमिस्ट्री भी जबरदस्त रही है। इन्होंने साथ में खलनायक और साजन जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है और इनकी कैमिस्ट्री को देखते हुए उस समय ये खबर भी आई थी कि इऩके बीच अफेयर है लेकिन बाद में संजय पर लगे आरोप और जेल जाने के बाद माधुरी और संजय अलग हो गये और फिर कभी साथ फिल्म नही की लेकिन जल्द ही ये दोनों कलाकार फिल्म कलंक में साथ नज़र आने वाले है।

3. शाहरुख़ खान और काजोल


बॉलीवुड के किंग खान और अभिनेत्री काजोल की जोड़ी ने  90 के दशक में  बहुत धमाल मचाया था म,शाहरुख और काजोल पहली बार फिल्म बाजीगर में नजर आए और इसके बाद डीडीएलजे, कभी खुशी कभी गम, कुछ-कुछ होता है और माई नेम इज़ खान में जैसी सुपरहिट फिल्मों में इनकी जोड़ी को खूब पंसद किया गया है।  इसके अलावा इन दोनों की जोड़ी को फिल्म दिलवाले में नज़र आये थे, जिसमे लोगो ने इस जोड़ी को बहुत पसंद किया था।

4. अमिताभ बच्चन और रेखा


सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और खुबसूरत अभिनेत्री रेखा की जोड़ी को भी लोगो ने बहुत पसंद किया था, फिल्म सिलसिले में आपने रेखा और अमिताभ बच्चन की खूबसूरत जोड़ी को देखा ही होगा. इनकी कैमिस्ट्री इतनी रियल लगी। बाद में दोनों के अफेयर की भी खबरे आई थी, जिसकी वजह से बिग बी का घर टूटते टूटते बचा था , इस वजह से फिर इन दोनों कलाकारों ने साथ कोई फिल्म नही की।

5. राज कपूर और नर्गिस


अंपने ज़माने की फैमस अभिनेता  राज कपूर और नरगिस की साल 1948 में पहली बार बेहतरीन जोड़ी पर्दे पर नजर आई। लोगों ने इनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया, जिसके बाद इन्होंने साथ में बरसात, अंदाज, आवारा, अंबर, चोरी-चोरी, जन पंचम, आह, श्री 420, बेवफा, अनहोनी और अनाड़ी जैसी फिल्मों में साथ काम किया. एक समय था जब ये शादी करना चाहते थे लेकिन राज कपूर का पहले से शादीशुदा थे इस वजह से नर्गिस ने बाद सुनील दत्त से शादी कर ली थी।

credits: zimbio
ये हैं बॉलीवुड की सबसे हिट ऑनस्क्रीन जोड़ियां, नंबर 3 आज भी है सबकी फेवरेट! ये हैं बॉलीवुड की सबसे हिट ऑनस्क्रीन जोड़ियां, नंबर 3 आज भी है सबकी फेवरेट! Reviewed by bollykeeda on November 22, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement