Header Ad

Post AD Top

Advertisement

टीवी की ये अभिनेत्रियां माँ बनने के बाद कभी नजर न आई, एक तो पूरी तरह बदल चुकी है माँ बने के बाद!



दोस्तों एक महिला के लिए मां बनने की खुशी दुनिया में सबसे बड़ी खुशी होती है, चाहे वो एक आम महिला हो या कोई सेलेब्रिटी हो, अक्सर लोग इस खुशी के लिए अपनी सारी जीवन शैली बदल लेते हैं। ऐसा ही कुछ हमें टेलीविजन की इन कुछ अभिनेत्रियों के साथ देखने को मिला है जिन्होंने टेलीविजन की दुनिया में बहुत नाम कमाया लेकिन माँ बनने के बाद उन्होंने पर्दे से दूरी बना ली। आज हम इन्हीं अभिनेत्रीयों की बात करने जा रहे हैं।

1. दीपिका सिंह


दीपिका सिंह स्टार प्लस के पॉपुलर शो दिया और बाती से पॉपुलर हुई थीं। 5 साल तक चले इस शो को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। संध्या बींदणी के रोल से उन्हें घर-घर में पहचान मिली. 2014 में उन्होंने इसी शो के डायरेक्टर दीपक गोयल से शादी कर ली थी। 2017 में दोनों के एक बेटा हुआ। दीपिका ने एक बेटे को जन्म दिया तब से उन्होंने अभिनय की दुनियां से दूरी बना ली।

2. दिशा वकानी


दिशा ने वर्ष 2015 में मुंबई के चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से शादी की। दिशा ने प्रेग्नेसीं के दौरान 4 महीने से लीव पर थीं और शो में एेसा बताया गया कि वे मां के घर गईं हैं।शो में सिर्फ़ फोन पर उनकी आवाज़ सुनाई जाती थी। उन्होंने 30 नवंबर को ही बेटी को जन्म दे दिया।

3. परिधि शर्मा


टीवी के जाने-माने शो जोधा अकबर में जोधा का किरदार निभाने वाली परिधि शर्मा की टीवी की दुनिया में आने से पहले ही परिधि शर्मा की शादी हो गई थी। उनके पति तन्मय सक्सेना अहमदाबाद से हैं और ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहते हैं। हाल ही में उनकी ये फोटो सामने आई है जिसमें वह परिवार और बच्चे के साथ नजर आ रही हैं।  पिछले साल परिधि ने बेटे को जन्म दिया उसके बाद से वो टीवी पर नहीं दिखी।

4. रोशनी चोपड़ा


रोशनी चोपड़ा छोटे पर्दे पर कई शो में लीड रोल कर चुकी है और कई रियलिटी शोज को भी होस्ट कर चुकी है लेकिन बेटे के जन्म के बाद से रोशनी ने रुपहले पर्दे को अलविदा कह दिया, रोशनी ने 10 दिसंबर 2006 को सिनेमेटोग्राफर सिद्धार्थ आनंद कुमार से शादी की। रोशनी को सीरियल ‘कसम से’ के लिए जाना जाता है। इस सीरियल में उन्होंने प्राची देसाई की छोटी बहन का रोल किया था। रोशनी को इसके बाद ‘चक दे बच्चे’, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’. कॉमेडी सर्कस’, ‘काव्यांजलि’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जैसे शोज में देखा जा चुका है।

credits: zimbio
टीवी की ये अभिनेत्रियां माँ बनने के बाद कभी नजर न आई, एक तो पूरी तरह बदल चुकी है माँ बने के बाद! टीवी की ये अभिनेत्रियां माँ बनने के बाद कभी नजर न आई, एक तो पूरी तरह बदल चुकी है माँ बने के बाद! Reviewed by bollykeeda on November 15, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement