शादी के बाद रणवीर के घर दीपिका, सास ने किया बहू का स्वागत
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह इटली में शादी के बाद रविवार सुबह मुंबई लौट आए हैं. मुंबई पहुंचते ही दीपिका ने रणवीर संग खास रस्म निभाई. ये रस्म थी पति के घर में गृहप्रवेश की. दीपिका, शादी के बाद रणवीर संग उनके घर में ही रहेंगी. दीपिका का स्वागत करने के लिए रणवीर के घर पर खास इंतजाम थे.
शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंची दीपिका की ये सबसे पहली तस्वीरें हैं . यहां दीपिका और रणवीर सिंह एक ही रंग की खूबसूरत आउटफिट में नजर आए. रणवीर पिंक जैकेट के साथ कुर्ते-पजामें जंच रहे थे. वहीं दीपिका भी उनके साथ बहुत खूबसूरत लग रही थीं.
इस जोड़ी ने यहां बिल्डिंग से निचे उतर कर मीडिया और अपने फैन्स को शुक्रिया कहा. दीपिका यहां रणवीर के साथ बेहद खुश नजर आ रही थीं. इस जोड़ी को देखकर सभी के लबो से एक चीज निकली क्या जोड़ी है.
घर पहुंचते ही दीपिका- रणवीर ने मीडिया से मुलाकात की. शादी की बधाइयों के लिए दोनों ने हाथ जोड़कर शुक्रिया कहा.
आपको बता दें, रणवीर और दीपिका ने 21 तारीख को बंगलौर में आर 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड हयात में अपनी शादी का रिसेप्शन रखा है. जहां बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियां शिरकत करते दिखाई देंगी.
credits: Instagram
शादी के बाद रणवीर के घर दीपिका, सास ने किया बहू का स्वागत
Reviewed by bollykeeda
on
November 18, 2018
Rating:

Post a Comment