सामने आईं दीपिका-रणवीर की शादी की नई तस्वीरें, लड़कीवाले और लड़केवाले एक साथ आये नज़र!
बॉलीवुड की फैमस जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में दो दिन अलग-अलग कोंकणी और सिंधी रीति-रीवाज से शादी कीदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की अन्य तस्वीरें सामने आई हैं। ये उन 2 तस्वीरों से अलग हैं, जो दीपवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इसमें दोनों अपने रिश्तेदारों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर कोंकणी रिवाज से शादी के दौरान की है।
बता दें कि बॉलिवुड के इस पावर कपल ने 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में परिजनों की मौजूदगी में शादी की थी।खबरों के अनुसार दीपवीर अपने परिजनों के साथ अभी इटली में ही हैं। 17 नवंबर के बाद सभी के वापस भारत आने की संभावना है। जिस रेसॉर्ट में सितारे परिवार के साथ रुके हैं, उसे 17 नवंबर तक के लिए बुक किया गया है।
यह भी बताया जा रहा है कि इटली से लौटने के बाद रणवीर पत्नी के साथ अपने घर पर ही रहेंगे। दोनों 18 नवंबर को भारत लौटेंगे। इसके बाद दोनों 2 रिसेप्शन पार्टी देंगे। पहला रिसेप्शन (21 नवंबर) बेंगलुरू में और दूसरा (28 नवंबर) मुंबई में होगा। इसके अलावा एक अन्य रिसेप्शन की चर्चा है, जो 1 दिसंबर को होगा.
दीपिका और रणवीर ने पहले अपनी शादी की 2 तस्वीरें शेयर की थीं। पहली सिंधी रीति रिवाज तो दूसरी कोंकणी रिवाज से शादी की तस्वीर थी। फोटो में दोनों काफी खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रहे हैं। दीपिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर तस्वीरों को 15 घंटे में 49 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले। वहीं रणवीर सिंह को 34 लाख लाइक्स मिले हैं। दोनों ने इन तस्वीरों को टि्वटर पर भी शेयर किया। दीपिका के अकाउंट पर एक घंटे में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इन्हें पसंद किया। वहीं 18 हजार लोगों ने रीट्वीट और पांच हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए। वहीं रणवीर के टि्वटर अकाउंट पर 78 हजार लाइक मिले। 14 हजार रीट्वीट और 4 हजार कमेंट आए। खबर यह भी है की ये जोड़ा शादी के बाद एक नए घर में जिंदगी शुरू करेगा।
भारत लौटने के बाद दोनों अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे। हालांकि शादी के बाद दोनों सितारों के परिवार की ओर से बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका और रणवीर ने मुंबई के जुहू में बड़ा बंगला खरीदा है। इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दोनों इस बंगले में बहुत ही पर्सनलाइज्ड इंटीरियर कराना चाहते थे। काम जारी है। फिलहाल वे अपने मौजूदा घर में ही रहेंगे।
credits: zimbio
सामने आईं दीपिका-रणवीर की शादी की नई तस्वीरें, लड़कीवाले और लड़केवाले एक साथ आये नज़र!
Reviewed by bollykeeda
on
November 16, 2018
Rating:

Post a Comment