3 शादियां करने वाला ये मशहूर अभिनेता बैसाखी पर चलने पर हुआ मजबूर, जानिये आखिर क्या हुआ!
दोस्तों टीवी और बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अक्सर सुर्खियों में बने रहते है, करण सिंह ग्रोवर बैसाखी के सहारे चलने को मजबूर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, करण सिंह ग्रोवर जिम में वर्कआउट करते हुए घायल हो गए थे। बता दे की करन अपने अभिनय के साथ साथ अपने निजी जीवन की वजह से कई सुर्खियों में रहते है। करन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु से तीसरी शादी की है।
बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर को बैसाखी पर चलते हुए देखा गया, डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है। हालात ऐसे हैं कि करण घर से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। करन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो ‘कितनी मस्त है जिंदगी से’ की थी। लेकिन उनको सबसे ज्यादा पहचान स्टार वन के पॉपुलर सीरियल ‘दिल मिल गए’ के डॉ अरमान मलिक की भूमिका से मिली।
इस दौरान करण रेड और ब्लैक कलर के चेक शर्ट के साथ कैपरी में बेहद शानदार लुक में नजर आए। करण ने ब्लैक सनग्लासेस भी पहने थे। हालांकि उनके साथ उनकी पत्नी बिपाशा बसु नहीं दिखी, लेकिन करण के ससुर साथ दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर करण के फैंस करण के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए नजर आ रहे है।
आपको बता दें, करण तीन शादियां कर चुके है। करण ने साल 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से पहली शादी की लेकिन महज 10 महीने के बाद ही उनका तलाक हो गया। उसके बाद करण ने 2012 में अपनी को-स्टार और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया और दोनों 2014 में अलग हो गए।
2015 में आई फ़िल्म ‘अलोन’ में करण बिपाशा बसु के साथ नजर आए और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। दोनों ने 30 अप्रैल 2016 को शादी कर ली। हाल ही में करण को बैसाखी के सहारे चलते हुए देखा गया। दरअसल, करण जिम में ज्यादा वर्कआउट के चलते चोटिल हो गए, जिस वजह से उन्हें बैसाखी का सहारा लेना पड़ा। करण काफी फिटनेस फ्रीक है और अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट करते हुए वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
credits: zimbio
3 शादियां करने वाला ये मशहूर अभिनेता बैसाखी पर चलने पर हुआ मजबूर, जानिये आखिर क्या हुआ!
Reviewed by bollykeeda
on
December 25, 2018
Rating:

Post a Comment