पापा की लाडली बेटियां हैं यह 5 अभिनेत्रियाँ, 5 नंबर वाली तो है अपने पापा की परी!
दोस्तों हर बच्चे के लिए उसके पिता खास होता है। हर बच्चा अपने पिता से जिंदगी में काफी कुछ सीखता हैं और वह अपने पिता से मिली हुई सीख जिंदगी भर याद रखता है। आपको बता दे कि बॉलीवुड में भी बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अपने पिता को अपना आदर्श मानती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जो अपने पिता की लाड़ली हैं।
1. दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर अपना घर बसा लिया, दीपिका भी अपने पिता से बेहद प्यार करती हैं। उन्होने बॉलीवुड में काफी बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। वह जब भी कोई अवार्ड हासिल करती हैं तो वह अपने पिता को ही समर्पित करती हैं। दीपिका अपने पिता से बहुत प्यार करती है और उनके बहुत करीब है।
2. सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड की दबंग गर्ल अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के काफी बड़े एक्टर रह चुके हैं। सोनाक्षी अपने पिता से बहुत प्यार करती हैं। वह अक्सर अपने पिता का मशहूर डायलॉग खामोश बोलती रहती हैं। सोनाक्षी हमेशा अपने पिता की तारीफ़ करती रहती हैं।
3. सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम फिल्म जगत ने फैमस अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। दोनों ही बाप बेटी अक्सर टीवी शोज में एक साथ देखे गए हैं। बता दे कि सोनम कभी भी अपने पिता से खर्चे के लिए पैसे नहीं लिया करती हैं। सोनम कपूर अपने पिता के बहुत करीब है और उनसे बहुत प्यार करती है।
4. प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। प्रियंका अपने पिता से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। वह यह बात प्रियंका अक्सर बोलती रहती हैं। लेकिन बता दे की प्रियंका के पिता अब इस दुनिया में नही है। प्रियंका अक्सर उनको याद कर के इमोशनल हो जाया करती है, वे अपने पिता के बहुत करीब थी।
5. आलिया भट्ट
आलिया भट्ट महेश भट्ट की बेटी है। महेश भट्ट मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर है। आलिया भी आज एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी है। आलिया भट्ट कहती है कि मेरे पिता मेरे लिए आदर्श है और गुरु भी। मैंने बॉलीवुड की बहुत सारी बातें अपने पापा से ही सीखी है।
credits: zimbio
पापा की लाडली बेटियां हैं यह 5 अभिनेत्रियाँ, 5 नंबर वाली तो है अपने पापा की परी!
Reviewed by bollykeeda
on
December 22, 2018
Rating:

Post a Comment