बॉलीवुड की फैमस एक्ट्रेस दीपिका की ये 5 फ़िल्में हुई थी बुरी तरह फ्लॉप!
दोस्तों हाल ही में शादी के बंधन में बंधी बॉलीवुड की फैमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री है, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दीपिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने अभिनय , खूबसूरती और अदाओं के दम पर करोड़ों लोगो को अपना दीवाना बना लिया। दीपिका ने भले ही बॉलीवुड में कई सुपरहिट फ़िल्में की है पर इस एक्ट्रेस को अपने करियर में निराशा का सामना भी करना पड़ा है। आज हम आपको दीपिका पादुकोण की कुछ फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताएंगे।
1. कार्तिक कॉलिंग कार्तिक
साल 2010 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और फरहान अख्तर ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म की कहानी कुछ अलग जरूर थी पर दमदार डायलाग और अच्छे गानों के अभाव में यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकामयाब रही और फ्लॉप साबित हुई।
2. ब्रेक के बाद
साल 2010 में आई फिल्म ब्रेक के बाद में दीपिका पादुकोण और इमरान खान ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म की स्टोरी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। इस फिल्म का बजट 18 करोड़ रूपए था पर इसने मात्र 8 करोड़ की कमाई की और फ्लॉप साबित हुई।
3. खेलें हम जी जान से
साल 2010 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘खेलें हम जी जान से’ सुपर फ्लॉप हुई थी। यह एक एक्शन एडवेंचर थी जिसमे अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और सिकंदर खेर ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग बांग्लादेश के चित्तगोंग में हुई थी।
4. आरक्षण
साल 2011 में प्रकाश झा द्वारा निर्देशित ड्रामा फिल्म आरक्षण में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण ने अहम् भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी समाज में फैले आरक्षण पर आधारित थी पर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
5. फाइंडिंग फैनी
साल 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म फाइंडिंग फैनी एक रोड कॉमेडी फिल्म थी जो दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकामयाब रही। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाडिया, पंकज कपूर, दीपिका पादुकोण, पंकज कपूर और अर्जुन कपूर ने अहम् किरदार निभाया था।
credits: zimbio
बॉलीवुड की फैमस एक्ट्रेस दीपिका की ये 5 फ़िल्में हुई थी बुरी तरह फ्लॉप!
Reviewed by bollykeeda
on
December 22, 2018
Rating:

Post a Comment