Header Ad

Post AD Top

Advertisement

मलाइका अरोड़ा ने गले में पहना ‘AM’ का पेंडेंट, आखिर क्या है इस ‘A’ का मतलब?



लम्बे समय तक अपने रिश्ते को छुपाकर रखने के बाद अब मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर खुलकर मीडिया के सामने आ रहे है. वे अक्सर एक साथ स्पॉट किये जा रहे है और कई पार्टी में भी साथ में एन्जॉय करते दिखे है.  फिल्मफेयर मैगज़ीन की एक रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका और अर्जुन जल्द ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने वाले हैं और अगले साल ये दोनों शादी करने वाले हैं।


अर्जुन और मलाइका के एक करीबी ने फिल्मफेयर को बताया, ‘मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। इन दोनों ने कभी एक दूसरे के बारे में ऐसा कुछ कहा नहीं है लेकिन अपने पर्सनल स्पेस में ये दोनों साथ में बहुत खुश हैं। इस समय एक स्टेबल रिलेशनशिप में चल रहे अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को अब एक नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं और अगले साल शादी करने वाले हैं।’


अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा की एक तस्‍वीर सामने आई है, जिसे देख साफ साबित हो रहा है कि मलाइका-अर्जुन ने अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी है। दरअसल, सामने आई तस्वीर में मलाइका के गले में एक पेंडेंट दिख रहा है, जिसमें AM लिखा है। पेंडेंट में लिखा A अर्जुन कपूर की तरफ इशारा कर रहा है.


हाल ही में मीडिया में खबर है की इन्होने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है जिसमे ये शादी के बाद रहेंगे.. पिंकविला की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साथ मिलकर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है.

credits: zimbio
मलाइका अरोड़ा ने गले में पहना ‘AM’ का पेंडेंट, आखिर क्या है इस ‘A’ का मतलब? मलाइका अरोड़ा ने गले में पहना ‘AM’ का पेंडेंट, आखिर क्या है इस ‘A’ का मतलब? Reviewed by bollykeeda on December 01, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement