टीवी के फैमस शो डांस प्लस 3 के जज पहले और अब, देखिये हैरान कर देंगी तस्वीरें!
दोस्तों टीवी का फैमस डांसिंग शो डांस इंडिया डांस डांसिंग की दुनिया का सबसे बड़ा शो है जो कई सालो से दर्शको की पहली पसंद बना हुआ है। यह अद्धुत डांसिग प्लेटफार्म हैं जिसने बड़े-बड़े डांसर्स दिए हैं। डीआईडी बेहतरीन डांसर्स का कॅरियर बना देता है। इस शो ने इसमें आये कई कंटस्टेंट की किस्मत बदल दी थी। जब हम इन कालकारो की पुरानी और आज की तस्वीरें देखते है तो आश्चर्य में पड जाते है। आईये जानते है की डांस इंडिया डांस सेलिब्रिटी पहले और अब कैसे दीखते है। आज हम आपको बताएँगे इस शो के जजों के बारे में जिनसे लोग आजकल प्रेरणा ले रहे है और इनकी ‘आम से ख़ास’ बनने की कहानी को देश की युवा पीढ़ी एक मिसाल की तरह देख रही है।
1. रेमो डिसूजा
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अपने कॅरियर की शुरूआत एक जज के रूप में की थी। डांस इंडिया डांस के अलावा रेमो और भी काफी शो में जज रह चुके हैं। रेमो की बॉलीवुड में काफी सफल फिल्मे जैसे फालतू, एबीसीडी 1 ,एबीसीडी 2 का निर्माण किया हैं।
2. शक्ति मोहन
डीआईडी के दूसरे सीजन में शक्ति ने ट्रॉफी जीती फ़ी शक्ति ने मुंबई में अपने डांस स्टूडियो नृत्य शक्ति को चलाया। शक्ति ने कई सारी फिल्मों और लोकप्रिय डांस नंबरों के लिए काम किया है और सहायता भी की है। फ़िलहाल शक्ति स्टार प्लस पर लोकप्रिय डांस रियलिटी शो डांस प्लस सीज़न 1 और 2 पर जज के रूप में नजर आया रही है।
3. धर्मेश येलांदे
धर्मेश ने अपने कॅरियर की शुरुवात डांस इंडिया डांस के सीजन 2 से की थी और अपने अनोखा अंदाज और बेहतरीन मेहनत के बाद वह फराह खान की फिल्म तीस मार खान में कोरिओग्राफर के तैर पर चुने गए इसके अलावा धर्मेश फिल्म एबीसीडी और बेंजो जैसी फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं।
4. सलमान युशुफ खान
सलमान डांस इंडिया डांस सीजन 1 के विजेता रह चुके हैं। इसके बाद सलमान कई डांस शोज में भी नजर आए। सलमान ने रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी में भी काम किया। सलमान ने न सिर्फ कई शोज और गानों में कोरियोग्राफी की है, बल्कि कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है। सलमान ने अपनी गर्लफ्रेंड फैजा हरमाइन से शादी की थी।
5. कुंवर अमरजीत
कुंवर अमरजीत सिंह नृत्य रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीज़न 2 के साथ सुर्खियों में आए। वह युवा आधारित शो दिल दोस्ती डांस में देखे गए जो चैनल वी पर प्रसारित हुआ करता था।
6. पुनीत पाठक
पुनीत ने अपने कॅरियर की शुरुआत डांस इंडिया डांस से की थी पुनीत के पापा एक बिज़नेस में हैं और वे चाहते थी की पुनीत भी उनका फॅमिली बिज़नस ही ज्वाइन करे। लेकिन पुनीत ने ये सब छोड़कर अपना करियर डांस में बना लिया. और आज सफलता उनके कदम चूम रही है।
7.गीता कपूर
बॉलीवुड फैमस कोरियोग्राफर गीता माँ यानि गीता कपूर ने 15 साल की उम्र में अपने डांसिंग करियर शुरू किया था। जब गीता प्रख्यात बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान की टीम में शामिल हुई तब उन्होंने बहुत सफलता मिली। गीता कपूर को टीवी के डांस शो में जज भी रहा चुकी है।
8. टेरेन्स लुईस
टेरेंस भारत के सबसे सफल बहुत ही बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं। इनकी मुंबई में डांस क्लास भी हैं और इसके अलावा इन्होने बॉलीवुड की काफी फिल्मो में कोरियोग्राफि की हैं। ये टीवी के कई शो में जज के रूम नजर आ चुके है।
9. राघव जुयाल
राघव ने डांस इंडिया डांस के कंटस्टेंट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। अब वह डांस प्लस 3 होस्ट कर रहे है। राघव को किंग ऑफ़ स्लो मोशन भी कहते है। राघव ने भी बॉलीवुड फिल्म सोनाली केबल और ऐबीसीडी जैसी फिल्मो में अभिनय किया है।
credits: zimbio
टीवी के फैमस शो डांस प्लस 3 के जज पहले और अब, देखिये हैरान कर देंगी तस्वीरें!
Reviewed by bollykeeda
on
January 07, 2019
Rating:

Post a Comment