Header Ad

Post AD Top

Advertisement

राजकुमार हिरानी के अलावा ये 5 डायरेक्टर भी यौन शोषण के केस में फंसे, एक ने तो फिल्म ही छोड़ दी



बॉलीवुड में #MeToo की आंच अभी थमी नहीं है। मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर अब इसकी गाज गिरी है। उन पर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीने के दौरान (मार्च से लेकर सितंबर तक) उनका यौन शोषण हुआ था। हिरानी अकेले ऐसे डायरेक्टर नहीं हैं जो यौन शोषण के आरोप में फंसे हों इससे पहले भी कई डायरेक्टर्स पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं।

1. विकास बहल


सुपर 30 के डायरेक्शन में व्यस्त विकास बहल पर फैंटम फिल्म्स में काम करने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला ने साल 2015 में फैंटम फिल्म्स के को-ऑनर रहे अनुराग कश्यप से उस वक्त भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कंगना रनौत ने महिला का सपोर्ट करते हुए कहा था कि 'मैं पीड़ित महिला की बात पर पूरी तरह से भरोसा करती हूं। जब हम क्वीन की शूटिंग कर रहे थे तब विकास विवाहित थे। फिर भी वह रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे। मैं दूसरों को या उनकी शादी को जज नहीं करती लेकिन आप महसूस कर सकते हैं कि कब ये सब उनके लिए लत बन चुका है।' फिल्म क्वीन की एक और एक्ट्रेस नयनी दीक्षित ने भी विकास बहल के बारे में ऐसा ही कुछ कहा।

2. सुभाष घई


73 वर्षीय डायरेक्टर सुभाष घई पर एक अनजान महिला ने रेप का आरोप लगाया था। महिला ने कहा कि उसने कई साल पहले घई के साथ एक फिल्म पर काम किया था। इस दौरान घई ने उन्हें स्क्रिप्ट पर बात करने के लिए कई बार अपने अपार्टमेंट में बुलाया। चुपके से उसके ड्रिंक में नशीली दवा मिलाई और उसे अपनी कार से घर तक छोड़ने का ऑफर दिया। महिला का कहना है कि बाद में होश आने पर उसने खुद को एक होटल के कमरे में पाया और उसके साथ रेप किया जा चुका था। हालांकि सुभाष घई ने आरोप से इनकार करते हुए महिला पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही।

3. विवेक अग्निहोत्री


डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर तनुश्री दत्ता ने शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, 'शूटिंग के दौरान विवेक ने मुझसे कहा कि अपने कपड़े उतारो फिर इरफान खान और सुनील शेट्टी के सामने डांस करो। यह घटना साल 2005 की है। जब मैं फिल्म चॉकलेट की शूटिंग कर रही थी। इस सीन में सिर्फ दोनों एक्टर्स का क्लोजअप शॉट लेना था। वो सीन मेरा था ही नहीं। फिर भी डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि कपड़े उतारो और उनके सामने नाचो। तब इरफान खान और सुनील शेट्टी ने विवेक को टोका।'

4. साजिद खान


डायरेक्टर साजिद खान पर भी सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोप लगे हैं। जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय, सलोनी चोपड़ा और रैचल वाइट ने उन पर आरोप लगाए। आरोप लगने के बाद साजिद खान फिल्म हाउसफुल 4 के डायरेक्शन से पीछे हट गए।

5. लव रंजन


डायरेक्टर लव रंजन पर एक एक्ट्रेस ने शोषण के आरोप लगाए। महिला ने आरोप लगाया कि लव रंजन ने साल 2010 में फिल्म की कास्टिंग के दौरान उनसे कहा था कि वह कपड़े उतारकर दिखाएं कि वह ब्रा और पैंटी में कैसी दिखेंगी। मिड डे से बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि यह घटना 2010 की है। तब कास्टिंग डायरेक्टर विकी सिदाना ने उन्हें कॉल किया था। उस समय 'प्यार का पंचनामा' के लिए ऑडिशन चल रहे थे।

credits: zimbio



राजकुमार हिरानी के अलावा ये 5 डायरेक्टर भी यौन शोषण के केस में फंसे, एक ने तो फिल्म ही छोड़ दी राजकुमार हिरानी के अलावा ये 5 डायरेक्टर भी यौन शोषण के केस में फंसे, एक ने तो फिल्म ही छोड़ दी Reviewed by bollykeeda on January 13, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement