टीवी के ये 5 कपल्स अगर आज भी आजाए एक साथ तो टूट जाएंगे टीआरपी के सारे रिकॉर्ड!
दोस्तों टीवी जगत में कई नए सीरियल आते हैं, जिनमे से कुछ सिरिअल लोगो को बहुत पसंद आते है और कुछ ऐसे होते है, जो लोगो को पसंद नही आते है और बंद हो जाते हैं मगर टीवी के कुछ सीरियल की जोड़ियां लोगो के दिलो पर ऐसा राज करते है कि लोग सीरियल बंद होने के बाद भी उन जोड़ियों को भुला नहीं पाते। आज हम आप को ऐसी ही पांच जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी जोड़ियों को लोग साथ देखना चाहते हैं तो आइये जानते है 5 ऐसी जोड़ियों के बारे में।
1. कशिश और सुजल
कहीं तो होगा में नज़र आने वाली इस जोड़ी को आज फैंस काफी मिस करते है। सबसे ज़्यादा पॉपुलर हुई थी कशिश और सुजल की जोड़ी जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया था। 8 सितंबर 2003 को ऑन एयर हुआ ये सीरियल उस समय काफी ज़्यादा पॉपुलर हुआ था और बता दें कि कशिश का किरदार आमना शरीफ और सुजल का किरदार राजीव खंडेलवाल ने निभाया था।
2. राधिका और देव प्रोहित
राधिका और देव प्रोहित की जोड़ी सीरियल छोटी बहू में जो ज़ी टीवी पर आता था। इस सीरियल में राधिका का किरदार रुबीना दिलाईक ने निभाया था जो कि आज टीवी की फैमस अभिननेत्री है। ये सीरियल काफी लोकप्रिय हुआ था। राधिका और देव की जोड़ी घर घर फेमस हो गई थी।
3. मधुबाला और आरके
मधुबाला और आरके की जोड़ी को फैंस ने बहुत प्यार दिया था, दृष्टि धामी ने इस सीरियल में मधुबाला का किरदार निभाया था। ये सीरियल सन 2012 में शुरू हुआ था। इसमें आरके के रोल में हमें विवियन डिसेना देखने को मिले थे जो कि ऋषभ कुंद्रा के रोल में काफी ज़्यादा पॉपुलर हुए थे।
4. जोधा और अकबर
टीवी के फैमस शो जोधा अकबर की जोड़ी को फैंस बहुत ज्यादा पसंद किया गया था । आपको बता दें इसमें जोधा का रोल परिधि शर्मा ने निभाया था जबकि अकबर का रोल रजत टोकस से निभाया था। इस शो के ऑफ एयर होने के बाद फैन्स ने इस जोड़ी को बहुत मिस किया।
5. अर्णव और खुशी
ये सीरियल जून 2011 में ऑन एयर हुआ था और अपने पहले एपिसोड से ही काफी पॉपुलर हुआ था। अर्णव और खुशी की जोड़ी उस वक़्त सबकी चहीती जोड़ी थी जिसे फैंस सबसे ज़्यादा पसंद करते थे। इसकी लोप्रियता के चलते इस शो के 2015 में हॉटस्टार पर इसके कुछ एपिसोड प्रसारित किए गए जिसे इस प्यार को क्या नाम दू एक जश्न के नाम से प्रसारित किया गया। हालांकि इसके बाद इसके दो सीजन और लगाए गए लेकिन उन दोनों सीजन को वैसी लोकप्रियता नही मिली क्योंकि इन दोनो ही सीजन में फैंस को अर्णव और खुशी की जोड़ी देखने को नही मिली। फैंस इसके चौथे सीजन की डिमांड कर रहे है ताकि वो अर्णव और खुशी की जोड़ी को फिर से टीवी पर देख सके।
credits: zimbio
टीवी के ये 5 कपल्स अगर आज भी आजाए एक साथ तो टूट जाएंगे टीआरपी के सारे रिकॉर्ड!
Reviewed by bollykeeda
on
January 12, 2019
Rating:

Post a Comment