Header Ad

Post AD Top

Advertisement

शादी से पहले इन 6 एक्टर्स को बिपाशा बसु ने किया था डेट, एक से तो 9 साल बाद हुआ था ब्रेकअप



2 साल से बॉलीवुड से दूर बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं। बिपाशा आखिरी बार 'अलोन' फिल्म में करण के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद बिपाशा की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। खबरों की मानें तो वह जल्द ही विक्रम भट्ट की फिल्म 'आदत' से कमबैक कर रही हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर ही लीड रोल में होंगे। शादी से पहले बिपाशा का बॉलीवुड के 6 एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं। तो चलिए बिपाशा बसु के 40वें जन्मदिन पर हम आपको उनके अफेयर्स के बारे में बताते हैं।

1. मिलिंद सोमन


सुपरमॉडल रह चुके मिलिंद सोमन के साथ बिपाशा बसु का नाम जुड़ा। बिपाशा का पहला प्यार मिलिंद ही थे। कहा जाता है कि बिपाशा और मिलिंद की मुलाकात मॉडलिंग के दौरान हुई थी। बिपाशा अपने बिजी शिड्यूल की वजह से मिलिंद को समय नहीं दे पा रही थीं जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां पैदा हुई और ब्रेकअप हो गया।

2. डिनो मोरया


बिपाशा बसु के डिनो मोरया के साथ भी अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। बिपाशा डीनो के साथ 'राज' फिल्म में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ काफी बोल्ड सीन दिए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

3. जॉन अब्राहम


डिनो मोरया के बाद बिपाशा बसु का अफेयर जॉन अब्राहम के साथ रहा। फिल्म साया की शूटिंग के दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।  जॉन और बिपाशा का रिश्ता करीब 9 साल तक चला जिसके बाद यह दोनों अलग हो गए। हालांकि इन दोनों के ब्रेकअप की वजह आजतक सामने नहीं आई है।

4. राणा दुग्गाबती


फिल्म 'दम मारो दम' से बिपाशा और 'बाहुबली' फिल्म के भल्लालदेव एक्टर राणा दुग्गाबती में नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूजे को दिल दे बैठे थे लेकिन यह रिश्ता पर ज्यादा लंबा नहीं चला।

5. सैफ अली खान


इसके बाद बिपाशा का दिल बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान पर आ अटका। बात उस दौरान की है जब दोनों फिल्म 'रेस 2' में काम कर रहे थे। फिल्म के बाद साल 2012 में सैफ ने अचानक करीना से शादी कर ली।

6. हरमन बवेजा


एक्टर हरमन बवेजा फिल्म 'ढिश्क्याऊं' से बिपाशा से मिले और इस दौरान दोनों में प्यार हो गया। हरमन, बिपाशा का छठवां प्यार था लेकिन वो भी नहीं मिल पाया। यहां तक कि खुद बिपाशा ने हरमन के साथ रिलेशनशिप की बात ट्वीट करके बताई थी।

credits: zimbio
शादी से पहले इन 6 एक्टर्स को बिपाशा बसु ने किया था डेट, एक से तो 9 साल बाद हुआ था ब्रेकअप शादी से पहले इन 6 एक्टर्स को बिपाशा बसु ने किया था डेट, एक से तो 9 साल बाद हुआ था ब्रेकअप Reviewed by bollykeeda on January 06, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement