Header Ad

Post AD Top

Advertisement

पिता स्टार तो बेटी बन गई सुपरस्टार, बॉलीवुड में छा गई बाप-बेटी की ये जोड़ियाँ



दोस्तों हर बच्चे के लिए उसके पिता खास होता है। हर बच्चा अपने पिता से जिंदगी में काफी कुछ सीखता हैं और वह अपने पिता से मिली हुई सीख जिंदगी भर याद रखता है। आपको बता दे कि बॉलीवुड में भी बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अपने पिता को अपना आदर्श मानती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जो अपने पिता की लाड़ली हैं। इनके पिता जहाँ अपने ज़माने का बड़े स्टार रह चुके है तो अब उनकी ये बेटियां भी बॉलीवुड में सुपरस्टार बन चुकी है.

1.सोनाक्षी सिन्हा


बॉलीवुड की दबंग गर्ल अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के काफी बड़े एक्टर रह चुके हैं। सोनाक्षी अपने पिता से बहुत प्यार करती हैं। वह अक्सर अपने पिता का मशहूर डायलॉग खामोश बोलती रहती हैं। सोनाक्षी हमेशा अपने पिता की तारीफ़ करती रहती हैं।

2.सोनम कपूर


बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम फिल्म जगत ने फैमस अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। दोनों ही बाप बेटी अक्सर टीवी शोज में एक साथ देखे गए हैं। बता दे कि सोनम कभी भी अपने पिता से खर्चे के लिए पैसे नहीं लिया करती हैं। सोनम कपूर अपने पिता के बहुत करीब है और उनसे बहुत प्यार करती है।

3.आलिया भट्ट


आलिया भट्ट महेश भट्ट की बेटी है। महेश भट्ट मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर है। आलिया भी आज एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी है। आलिया भट्ट कहती है कि मेरे पिता मेरे लिए आदर्श है और गुरु भी। मैंने बॉलीवुड की बहुत सारी बातें अपने पापा से ही सीखी है।

4. श्रद्धा कपूर


बॉलीवुड की फिल्मो में अपने अभिनय से लाखो लोगो को अपना दीवाना बनाने वाले अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी है| चाहे वो ‘आशिकी 2’ हो या फिर ‘एक विलेन’ इसके साथ ‘उंगली’ में उनके आइटम नंबर की भी खूब सराहना होती है|

5. करीना कपूर


बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर अपने खानदान का नाम और ऊंचाईयों पर ले जाने में कामयाब रही| सैफअली खान से शादी के बाद करीना ने बॉलीवुड में अपनी पकड़ और भी मजबूत बना ली|2018 में आई उनकी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में खूब नाम कमाया और फिल्म सुपरहिट रही|

credits: zimbio
पिता स्टार तो बेटी बन गई सुपरस्टार, बॉलीवुड में छा गई बाप-बेटी की ये जोड़ियाँ पिता स्टार तो बेटी बन गई सुपरस्टार, बॉलीवुड में छा गई बाप-बेटी की ये जोड़ियाँ Reviewed by bollykeeda on January 10, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement