जब अभिषेक ने किया था ऐश्वर्या को प्रपोज़, जोधा अकबर के सेट पर ऋतिक ने किया था ऐसे रिएक्ट
बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी सचमे किसी से सपने से कम नहीं है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम करने के बाद साल 2007 में शादी कर ली। दिलचस्प बात तो यह है कि इन्होने अपनी आशिकी को प्राइवेट रखा और फैन्स को इसकी भनक भी नहीं लगी। हमें इस प्रेम कहानी के बारे में कुछ चीजें पता है लेकिन अभिषेक ने ऐश्वर्या को कब और कैसे शादी के लिए प्रपोज किया इस बात से फैन्स अब तक अंजान है। वहीं ऐश्वर्या ने शादी के 12 साल बाद इस राज से पर्दा उठाया है।
जी हाँ, हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने उस लम्हे को शेयर किया। उन्होंने कहा, फिल्म ‘गुरु’ की रिलीज से पहले अभिषेक ने न्यूयॉर्क में होटल रूम की बालकनी में उन्हें प्रपोज किया था। ऐश्वर्या ने बताया कि उस वक्त अभिषेक हॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों के हीरो की तरह लग रहे थे। उन्होंने बालकनी से घुटनों पर बैठ ऐश्वर्या को प्रपोज किया।”जिंदगी के इस पड़ाव के बाद ऐश्वर्या ने बताया की उन्हें कैसा महसूस हो रहा था।
ऐश्वर्या ने आगे कहा कि, “अभिषेक का प्रपोजल स्वीकार करने के बाद मैं फिल्म जोधा-अकबर के सेट पर खुद को दुल्हन जैसा फील कर रही थी मुझे याद है जब हम जोधा अकबर के गाने ‘ख्वाजा मेरे ख्वाजा’ की शूटिंग कर रहे थे। ‘मैं एक दुल्हन की तरह सजी बैठी थी और मुझे ऐसा लगा कि ऑन स्क्रीन, ऑफ स्क्रीन मेरे साथ यह सब कुछ असली में हो रहा है। यह सब कुछ अजीब था और आशुतोष ने कहा कि मैं तुम एंगेजड हो।” निर्देशक आशुतोष के इस अंदाज़े से ऐश्वर्या चौंक गई। वहीं ऐश ने ऋतिक का भी रिएक्शन शेयर किया।
उन्होंने कहा कि डुग्गू (ऋतिक रोशन) ने आशुतोष की बात सुनी। मैं सच में कहीं खोई हुई थी। डुग्गू ने मेरी ओर देखा और थम्प्स अप का रिएक्शन दिया। ऋतिक ऐश की सगाई की खबर सुनकर चौंक गए थे। बॉलीवुड की ऐसी ही खबरें जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
credits: Instagram
जब अभिषेक ने किया था ऐश्वर्या को प्रपोज़, जोधा अकबर के सेट पर ऋतिक ने किया था ऐसे रिएक्ट
Reviewed by bollykeeda
on
January 06, 2019
Rating:

Post a Comment