कोई महाराजा तो कोई राजनेता, बहुत बड़ी शख्शियत है इन बॉलीवुड स्टार्स के पिता
बॉलीवुड की फिल्मों का बिज़नस आज हजारों करोड़ में पहुँच चूका है. आमिर खान की फिल्म दंगल ने 2000 रुपये से ज्यादा का बिज़नस किया था. इसमें से बड़ा हिस्सा आजकल के बड़े स्टार ले जाते है. लेकिन बॉलीवुड में ऐसे सेलेब्रिटी की भी कोई कमी नहीं है जो पहले से ही बहुत अमीर घराने से ताल्लुक रखते है. आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स से मिलवाने जा रहे है जिनके पिता उनसे भी बड़े शख्सियत है.
1.रणवीर सिंह
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बाजीराव अभिनेता रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भावनानी एक बड़े रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं। बता दे की रणवीर सिंह जल्द ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शादी करने वाले है।
2.अंगद बेदी
बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। बता दे की इस साल उन्होंने फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ शादी की है और जल्द ही पिता बनाने वाले है।
3.भाग्यश्री
बॉलीवुड के फैमस अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से फिल्मो में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री के पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन महाराष्ट्र के सांगली के राजा (Titular) हैं।
4.सचिन जोशी
बॉलीवुड अभिनेता सचिन जोशी JMJ ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज के मालिक और संस्थापक जगदीश मोहन जोशी के बेटे हैं। जगदीश मोहन जोशी का कारोबार विश्व के कई देशों में फैला हुआ है।
5.पुलकित सम्राट
बॉलीवुड और टीवी जगत के फैमस अभिनेता पुलकित सम्राट के पिता सुनील सम्राट दिल्ली के एक बड़े रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं।
6.अरुणोदय सिंह
बॉलीवुड अभिनेता अरुणोदय सिंह के पिता अजय सिंह मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं। अजय सिंह मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष हैं। अरुणोदय सिंह के दादा स्व.अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।
7.चंद्रचूढ़ सिंह
अपने जामने के फैमस अभिनेता चंद्रचूढ़ सिंह अलीगढ के खैर क्षेत्र के एक बड़े जमींदार परिवार से हैं। चंद्रचूढ़ सिंह के पिता कैप्टेन बलदेव सिंह पूर्व विधायक हैं और उनकी माँ बोलांगिर के पूर्व महाराजा की बेटी हैं।
credits: zimbio
कोई महाराजा तो कोई राजनेता, बहुत बड़ी शख्शियत है इन बॉलीवुड स्टार्स के पिता
Reviewed by bollykeeda
on
January 10, 2019
Rating:

Post a Comment