Header Ad

Post AD Top

Advertisement

एक महीने बाद सामने आई प्रियंका चोपड़ा की शादी की सबसे खूबसूरत तस्वीरें, यकीनन नहीं देखी होगी



बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हर अदा के उनके फैंस दीवाने हैं। प्रियंका चोपड़ा ने उस वक्त तहलका मचा दिया था जिस वक्त उन्होंने निक जोनस से सगाई कर शादी का ऐलान कर दिया था। प्रियंका और निक की शादी को एक महीना बीत चुका है। शादी के बाद प्रियंका और निक की तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। इस बीच फेमस डिजाइनर सब्यसाची ने प्रियंका की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे आपने यकीनन अब तक नहीं देखा होगा।


इन तस्वीरों को सब्यसाची ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। यह तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा की शादी की है जिसमें वह शादी के लाल जोड़े में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है जिसके साथ हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है। दरअसल, प्रियंका चोपडा़ ने शादी में सब्यसाची का लहंगा पहना था वहीं ज्वैलरी सब्यसाची हैरिटेज की थी।


एक तस्वीर में प्रियंका का चेहरा घूंघट से आधा ढका हुआ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में प्रियंका बहुत सुंदर लग रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका का साइट लुक नजर आ रहा है। प्रियंका के इस डिजाइनर शादी के लहंगे में 110 कलकत्ता की मशहूर 110 इम्बाइडरी की गई है जिसे बनाने में 3,720 घंटे लगे हैं।


आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हिंदू और क्रिश्चियन दो रीतियों से शादी की थी। यह आलीशान शादी जयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी।


शादी के बाद इन दोनों ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था। फिलहाल यह जोड़ा इस वक्त स्विटजरलैंड में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहा है।


मस्ती की इन तस्वीरों को प्रियंका लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक के अलावा सास-ससुर, जेठ-जेठानी और मां मधु चोपड़ा दिखाई दे रही हैं।


काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी हैं।

credits: Instagram

एक महीने बाद सामने आई प्रियंका चोपड़ा की शादी की सबसे खूबसूरत तस्वीरें, यकीनन नहीं देखी होगी एक महीने बाद सामने आई प्रियंका चोपड़ा की शादी की सबसे खूबसूरत तस्वीरें, यकीनन नहीं देखी होगी Reviewed by bollykeeda on January 07, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement