तलाक के 2 साल बाद मलाइका-अरबाज के बेटे का आया पहला बयान, बोले आप अब बहुत..
दोस्तों बॉलीवुड की आइटम गर्ल अभिनेत्री अरबाज से तलाक के बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को लेकर काफी शुर्खियो में है। अक्सर मलाइका और अर्जुन एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। खबरों की मानें तो जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं अरबाज भी जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। मलाइका और अर्जुन की तरह इन दोनों के अफेयर की खबरें जोरों पर है। मलाइका अरोड़ा इन दिनों करीना कपूर के रेडियो शो में अरबाज खान से जुड़े खुलासे को लेकर सुर्खियों में हैं। इस चैट शो के दौरान मलाइका ने अपने और अरबाज के रिश्ते से जुड़ी कई बातें बताईं। इस बीच मलाइका ने अपने इकलौते बेटे अरहान के बारे में बात की। अरबाज से तलाक के बाद अरहान की कस्टडी मलाइका के पास ही है।
मलाइका ने बताया मेरे और अरबाज के तलाक के बाद अरहान ने किस तरह से रिएक्ट किया था। अरहान लाइमलाइट से दूर रहते हैं। हाल ही में वह अपनी मॉम मलाइका के साथ स्पॉट हुए थे। खास बात यह है कि उनके साथ अर्जुन कपूर भी थे। अरहान की मलाइका और अर्जुन कपूर के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
इस बीच मलाइका जब करीना कपूर के चैट शो में पहुंचीं तो उन्होंने बताया कि तलाक के बाद अरहान का पहला रिएक्शन क्या था?
मलाइका ने करीना कपूर खान से बात करते हुए कहा – ‘अरहान ने यह स्वीकार कर लिया है। वह अपने पेरेंट्स में बदलाव देख सकता है। जब मेरा और अरबाज का तलाक हुआ तो अरहान ने मुझसे कहा कि आप बहुत खुश दिख रही हैं।’ मलाइका अरोड़ा ने यह सब बातें करीना के चैट शो ‘वॉट वूमन वांट’ के दौरान कहीं। मलाइका और अरबाज के तलाक को 2 साल हो चुके हैं। यह पहली बार है कि मलाइका ने अपने अरबाज के तलाक के बारे में खुलकर बात की।
मलाइका अरोड़ा ने यह भी कहा – ‘तलाक के बाद उनसे किसी ने भी अलग बर्ताव नहीं किया। लोगों की आंखों में सवाल जरूर थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? यह बात हालांकि मुझे पसंद आई। तलाक के बाद चीजें बदलती हैं और समाज का सामना करना पड़ता है। इन सब चीजों से महिलाओं की अपेक्षा पुरुष आसानी से निकल जाते हैं।
मैं पुरुषों पर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगा रही लेकिन यह सच है। इस शादी में मैं और अरबाज दोनों की खुश नहीं थे और इसका असर परिवार के बाकी सदस्यों पर पड़ रहा था।
credits: zimbio
तलाक के 2 साल बाद मलाइका-अरबाज के बेटे का आया पहला बयान, बोले आप अब बहुत..
Reviewed by bollykeeda
on
February 22, 2019
Rating:

Post a Comment