शादी के 6 साल बाद टीवी की इस ‘नागिन’ का टूटा दिल, तस्वीर पोस्ट कर बताई दिल की हालत!
दोस्तों टीवी के फैमस शो ‘नागिन 3’ में विष के किरदार में नजर आ रहीं अनीता हसनंदानी टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं। ‘ये है मोहब्बतें’ में शगुन का किरदार निभा रही हैं और ये सीरियल काफी पॉपुलर भी है। लेकिन टीवी की ‘नागिन’अनीता हसनंदानी इन दिनों काफी परेशान दिख रही है। इस बात खुलासा खुद अनीता ने सोशल मीडिया पर किया। अनीता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके दिल टूटने की बात कही।
बता दे की ये तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी की है। अनीता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के साथ अनीता ने दिल टूटने वाला इमोजी बनाया है। इसके साथ ही जो तस्वीर शेयर की है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी की तस्वीर लगा हुआ फोटोफ्रेम नीचे गिर गया है। तस्वीर में आप देखेंगे कि फोटोफ्रेम का शीशा टूट गया है जिसके कारण अनीता काफी परेशान हो गई है।
इस पोस्ट को अनीता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।इसी तकलीफ को अनीता ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है। अनीता के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लाइन सी लग गई। अनीता के फैंस अनीता के इस पोस्ट पर उन्हें ढांढस बधाने की कोशिश करने लगे। एक यूजर ने लिखा – ‘हमेशा सकारात्मक रहे नर्वस मत होइए।’ वही एक यूजर ने लिखा – ‘कांच टूटना अच्छा होता है। कई बार तो मुसीबत को टाल देता है।’
बता दें, अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने साल 2013 में शादी की थी। इन दोनों की लव मैरिज थी। अनीता इस वक्त एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन 3’ में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में वह विश का किरदार निभा रही हैं।
खबरों की मानें तो यह शो जल्द ही ऑफएयर हो सकता है। कहा जा रहा है कि इस शो की जगह कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर का ही सीरियल लेगा। खबरों की माने तो ‘नागिन 3’ की जगह एकता कपूर का सीरियल ‘कवच 2’ लेगा। ‘कवच’ सीरियल में मोना सिंह और विवेक दहिया मुख्य किरदार में थे। ‘कवच 2’ सीरियल ‘कवच’ का दूसरा सीजन है।
credits: zimbio
शादी के 6 साल बाद टीवी की इस ‘नागिन’ का टूटा दिल, तस्वीर पोस्ट कर बताई दिल की हालत!
Reviewed by bollykeeda
on
February 02, 2019
Rating:

Post a Comment