Header Ad

Post AD Top

Advertisement

लाल शरारा में बच्चन बहू ने लूटी महफिल,नई नवेली दुल्हन की तरह सजी ऐश्वर्या राय!



दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की सबसे खुबसूरत एक्ट्रेस बच्चन परिवार की बहुत ऐश्वर्या राय बच्चन फ़िल्मों के अलावा अपने स्टाइल, आउटफिट और ग्लैमरस लुक और खूबसूरती के लिए जानी जानत हैं। हाल ही में मुंबई में 2019 के फेमिना ब्‍यूटी अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस दौरान बी टाउन के कई स्टार्स पहुंचे। इस अवॉर्ड नाइट में ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से चार-चांद लगा दिए।


इस दौरान बच्चन बहू रेड और गोल्डन कलर का शरारा सूट में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। ड्रेस के साथ कानों में पहनी गोल्डन झुमकियां उनके लुक को कंप्लीट कर रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनके ट्रेडिशनल अवतार ने लोगों का दिल जीत लिया है। लाल सूट में ऐश्वर्या नई नवेली दुल्हन सी लग रही हैं।



तस्वीरों में ऐश्वर्या ने रेड कलर का मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ शरारा सूट पहना है, जिसके कुर्ते पर हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई है। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग रेड दुपट्टा ले रखा है। इस दुपट्टे के बॉर्डर पर बारीकी से कशीदाकारी की हुई है। इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर और गोल्डन कॉम्बिनेशन के ट्रडिशनल झुमके पहने हुए थे, जो की उनकी खूबसूरती को और बड़ा रहे है।



ऐश्वर्या राय बच्चन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी इस ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। सोशल मीडिया पर लोगों को उनका यह रेड लुक काफी पसंद आ रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स ने उनकी इन तस्वीरों पर ब्यूटीफुल ,गॉर्जियस, जैसे कमेंट बॉक्स में कर रहे हैं।

credits: zimbio
लाल शरारा में बच्चन बहू ने लूटी महफिल,नई नवेली दुल्हन की तरह सजी ऐश्वर्या राय! लाल शरारा में बच्चन बहू ने लूटी महफिल,नई नवेली दुल्हन की तरह सजी ऐश्वर्या राय! Reviewed by bollykeeda on February 23, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement