Header Ad

Post AD Top

Advertisement

40 की उम्र के बाद भी इन अभिनेत्रियों ने दिखाया है बॉलीवुड में कमाल, इनमे से दो ले चुकी है तलाक!



दोस्तों बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने फिल्म जगत में एक खास मुकाम हासिल किया है। अपनी उम्र की ढलान पर भी कुछ एक्ट्रेस बॉलीवुड आज भी फिल्म जगत में अपनी जगह बनाये हुए हैं। आज के समय में फिल्मो में एक्ट्रेसेस को शो पिस की तरह नही लिए जाता है आज फिल्म जगत में कई फिल्मे एक्ट्रेसेस के दम पर बनाई गई है और वे लोगो को बहुत पसंद भी आयी है। महिला दिवस से पहले हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जो उम्र की बेड़ियों को तोड़ते हुए आगे बढ़ रही हैं। आईये जानते है उन अभिनेत्रियो के बारे में!

1. मलाइका अरोड़ा


इन दिनों मलाइका अरोड़ा की चर्चा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर मिडिया में खूब छाई हुई हैं। 1973 में जन्मी मलाइका ने मात्र 17 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था। शादी से पहले उन्होंने कई आइटम सॉन्ग किए। 2017 में उन्होंने अरबाज खान से तलाक ले लिया। इसका असर मलाइका ने अपनी जिंदगी पर नहीं पड़ने दिया। वो लगातार इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वो कई ब्रांड्स के लिए काम करती हैं।

2. ऐश्वर्या राय


बॉलीवुड की सबसे ख्बुसुरत और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय अब 45 साल की उम्र में भी बेहद खुबसूरत दिखती हैं।  ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी वो कई दिलों की धड़कन हैं। ऐश्वर्या ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। आज वो कई ब्रांड के साथ जुड़ी हुई है। बच्चन परिवार की बहु बनाने के बाद भी ऐश ने कई फिल्मो में काम किया है। ऐश्वर्या दान पुण्य में भी काफी आगे रहती हैं।

3. करिश्मा कपूर


90 की दशक की मशहूर खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड के कई बड़े बड़े सितारों के साथ सुपर हिट फिल्मे की है। उन्होंने 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी कर ली थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा नहीं टिक पाया और उन्होंने 2016 में तलाक ले लिया। 44 साल की हो चुकीं करिश्मा आज 2 बच्चों की मां हैं। शादी के बाद उन्होंने कई फिल्मों में हाथ आजमाया लेकिन वो नहीं चलीं। इसके बाद वो रैम्प शो में नज़र आ चुकी है।

4. विद्या बालन


टीवी एड से अपने करियर की शुरुआत करने वाली विद्या ने कई हिट फिल्मे दीं। लोग उनकी खूबसूरती के साथ उनकी एक्टिंग के लिए भी कायल है। साल 1979 में जन्मी विद्या बालन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वो एक चमकती हुई स्टार हैं। उनकी फिल्में कहानी, कहानी 2 और डर्टी पिक्चर जैसी फिल्मे अपने दम पर हिट करा चुकी हैं। बता दे की फिल्म जगत के प्रोडूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर की पत्नी होने के बाद भी वो खुद की कमाई पर भरोसा करती हैं। 

5. रानी मुखर्जी


90 के दशक की पोपुलर अभिनत्री रानी मुखर्जी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक रह चुकी हैं। साल 1996 में आई फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में कदम रखा। ये फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन इससे रानी को एक बड़ी पहचान मिल गई। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। 2018 में रिलीज हुई उनकी फिल्म हिचकी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वो आदित्य चोपड़ा की पत्नी हैं लेकिन उनकी पहचान खुद से है। 41 साल की रानी इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 2’ में जल्द ही नज़र आएगी हैं।

credits: zimbio




40 की उम्र के बाद भी इन अभिनेत्रियों ने दिखाया है बॉलीवुड में कमाल, इनमे से दो ले चुकी है तलाक! 40 की उम्र के बाद भी इन अभिनेत्रियों ने दिखाया है बॉलीवुड में कमाल, इनमे से दो ले चुकी है तलाक! Reviewed by bollykeeda on March 05, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement