Header Ad

Post AD Top

Advertisement

बहुत कम साथ नज़र आते हैं बॉलीवुड के ये 5 कपल्स, देखे तस्वीरे!



दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में कई कपल्स है जो अक्सर एक साथ स्पॉट होते है, कभी कई घूमते हुए तो कभी डिनर डेट अक्सर एक साथ नजर आते है। ये स्टार्स पब्लिकली भी अपने प्यार का इज़हार करने से नहीं चूकते। लेकिन इन सेलिब्रिटीज में ऐसे भी कपल्स शामिल हैं जिन्हें पब्लिकली साथ बहुत कम देखा जाता है। तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनको आज तक एक फ्रेम में नहीं देखा गया।

1. रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा


बॉलीवुड की रानी कही जाने वाली यानी रानी मुखर्जी ने साल 2014 में डायरेक्टर और प्रोडूसर आदित्य चोपड़ा से इटली में सीक्रेटली शादी कर ली। न ही उससे पहले दोनों को कभी साथ में देखा गया और न शादी के बाद। दोनों की साथ में एक फोटो तक नहीं है। बेटी आदिरा के जन्म दिन पर आदित्य पार्टी में नहीं दिखे।

2. अमृता अरोड़ा और शकील लादक


बॉलीवुड जगत की अभिनेत्री मलाइका अरोरा की बहन अभिनेत्री अमृता अरोरा अक्सर बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर और बड़ी बहन मलाइका के साथ पार्टीज़ में देखा जाता है। लेकिन कम ही मौको पर वो अपने पति शकील लादक के साथ दिखती हैं।

3. जॉन अब्राहम और प्रिया रुन्चाल


बॉलीवुड के हैण्डसम हंक अभिनेता जॉन ने सबको हैरान करते हुए प्रिया से साल 2014 में शादी कर ली थी। जॉन और प्रिया साथ बहुत कम नजर आते हैं। जॉन अक्सर पार्टीज़ में देखे जाते हैं लेकिन वहां प्रिया साथ नहीं दिखती।

4. सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल


बॉलीवुड अभिनेत्री  सोनाली ने फिल्म जगत के  प्रोड्यूसर –डायरेक्टर गोल्डी बहल से शादी की थी। गोल्डी और सोनाली कई सोशल पार्टीज़ और इवेंट में देखे जाते हैं। लेकिन अलग-अलग। हालांकि, जब बच्चों की बात आती है तो पूरी फैमिली साथ ही नज़र आती हैं। बता दे की कुछ समय पहले ही सोनाली कैंसर की बीमारी इलाज करा कर देश लौटी है।

5. दिया मिर्जा और साहिल सेनगुप्ता


बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा और साहिल ने साल 2014 में शादी की थी। शादी के बाद दिया को कई इवेंट और पार्टीज़ में देखा जाता है। लेकिन अक्सर वो बिना पार्टनर के नज़र आती हैं।। इसके अलावा भी वो कम ही पति के साथ नज़र आई हैं।

credits: zimbio



बहुत कम साथ नज़र आते हैं बॉलीवुड के ये 5 कपल्स, देखे तस्वीरे! बहुत कम साथ नज़र आते हैं बॉलीवुड के ये 5 कपल्स, देखे तस्वीरे! Reviewed by bollykeeda on March 02, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement