Header Ad

Post AD Top

Advertisement

सगाई के बाद भी इन स्टार्स की नहीं हो पाई शादी, सलमान के तो छप चुके थे शादी के कार्ड्स!



बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हुई जिनको दर्शकों ने खूब पसंद किया। ये रिश्ते रील पर जितने अच्छे नजर आते थे उतने अच्छे ही ये रियल लाइफ में थे। इन स्टार्स ने अपने प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश की लेकिन किन्हीं वजहों के चलते ये मजबूत रिश्ते भी टूट गए। हम बता रहे हैं वो 6 जोड़ियां जो लाख कोशिशों के बावजूद एक-दूसरे के नहीं हो पाए…

1. संगीता बिजलानी और सलमान खान


संगीता बिजलानी और सलमान खान का अफेयर भी काफी चर्चा में रहा। 1986 में एक दूसरे के करीब आए और करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया। कहा तो यहां तक जाता है कि सलमान और संगीता बिजलानी की शादी की तारीख तक आ गई थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे लेकिन इसी बीच पूरे इंवेट पर पानी फिर गया था। सलमान खान की जिंदगी में एक्ट्रेस सोमी अली आ गई थीं। संगीता को जब सोमी अली से सलमान की नजदीकियों की बात पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया। और बाद में क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी कर ली।

2. अक्षय कुमार और रवीना टंडन


एक वक्त था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन का अफेयर सुर्खियों में था, लेकिन रेखा के साथ लिंकअप की वजह से अक्षय का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अक्षय और शिल्पा शेट्टी का अफेयर खूब चर्चा में रहा। इसी दौरान एक इंटरव्यू में रवीना ने बताया था कि अक्षय की उनसे और दो लड़कियों से भी सगाई की हुई थी। हालांकि बाद में रवीना और अक्षय ने अपना अलग जीवनसाथी चुन लिया।

3. अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर


अभिषेक और करिश्मा की तो सगाई भी हो चुकी थी लेकिन किसी बात को लेकर दोनों परिवार की आपस में नहीं बनी और ये रिश्ता टूट गया। इस रिश्ते के टूटने के बाद अभिषेक बुरी तरह टूट चुके थे और करिश्मा ने आगे बढ़ते हुए उसी साल संजय कपूर से शादी कर ली थी।

4. करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल


करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में प्रतियोगियों के तौर पर शामिल हुए थे। यहां दोनों के बीच प्यार का परवान चढ़ा। शो से निकलने के बाद दोनों का प्यार बरकरार रहा। इसके बाद दोनों ने एक डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच झगड़े की खबर आने लगीं और फिर इनके प्यार का अंत हो गया।

5. विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल


ऐश्वर्या राय, सलमान खान और विवेक ओबेरॉय  के बीच का ट्राईएंगल तो सभी को याद होगा। लेकिन बता दे की अभिनेता  विवेक का नाम गुरप्रीत गिल से भी जुड़ा था। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते थे। लेकिन इस जोड़े का रिश्ता ज्यादा दिनों  चल नही पाया। बाद में दोनों अलग हो गये और विवेक ओबेरॉय 2010 से प्रियंका अल्वा के साथ शादी कर ली।

6. साजिद खान और गौहर खान


फिल्म-निर्माता साजिद खान और मॉडल-अभिनेत्री गौहर खान 2003 में एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे थे। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की थी, एक साजिद खान ने गौहर का नाम लिए बिना बताया था कि साल 2003 में उनकी सगाई एक ऐसी लड़की से हुई थी जो एक चर्चित नाम हैं। उन्होंने कहा कि उस समय मैं बुरा इंसान भी नहीं था, मैंने उनके साथ कोई धोखा नहीं किया था। मुझे लगता है कि वो मुझसे बोर हो गई थीं। इस रिश्ते के टूटने के बाद साजिश ने अब तक शादी नहीं की।

credits: zimbio
सगाई के बाद भी इन स्टार्स की नहीं हो पाई शादी, सलमान के तो छप चुके थे शादी के कार्ड्स! सगाई के बाद भी इन स्टार्स की नहीं हो पाई शादी, सलमान के तो छप चुके थे शादी के कार्ड्स! Reviewed by bollykeeda on March 16, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement