Header Ad

Post AD Top

Advertisement

नाना पाटेकर , इरफान खान से जैकी श्रॉफ तक, इन 11 स्टार्स पर भी लगे कास्टिंग काउच और छेड़छाड़ के आरोप, कुछ को जाना पड़ा था जेल!



बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही में नाना पाटेकर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट करने का आरोप लगाया. इसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री में विक्टिम महिलाओं की आवाज उठने लगी है. डायरेक्टर विकास बहल, सिंगर कैलाश खेर और राइटर चेतन भगत के बाद अब रजत कपूर भी इसमें फंसते नजर आ रहे हैं। एक महिला पत्रकार का आरोप है कि डायरेक्टर और एक्टर रजत ने उनकी बॉडी का मेजरमेंट (साइज) पूछा था. वहीं, एक और महिला ने कहा कि वो मेरे साथ खाली कमरे में फिल्म बनाना चाहते थे, । ये पहला मामला नहीं है जब किसी डायरेक्टर पर छेड़छाड़ या कास्टिंग काउच के आरोप लगे हैं। इस तरह के कई मामले पहले भी आ चुके हैं जिसमें जैकी श्रॉफ, इरफान खान, शक्ति कपूर से लेकर रानी मुखर्जी के भाई राजा का नाम शामिल था।

1. कंगना रानौत और आदित्य पंचोली


कंगना रनौत लगातार विवादों में रही हैं। कंगना के बारे में एक इवेंट में आदित्य पंचोली ने भी एक कॉमेंट कर दिया। आदित्य पंचोली की जिंदगी विवादों से भरी रही है। शादीशुदा होने के बावजूद कंगना रनोट से अफेयर के कारण चर्चा में रहे, लेकिन उस समय पूरा बॉलीवुड सकते में आ गया, जब उन पर एक नौकरानी से बलात्कार करने का आरोप लगा। बात तब की है, जब वे पूजा बेदी को डेट कर रहे थे। पूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही थी कि उनका और आदित्य का रिश्ता टूटने का एकमात्र कारण नौकरानी के साथ हुआ तथाकथित यौन शोषण है।

2. मधुर भंडारकर और  प्रीति जैन


प्रीती ने मधुर पर 1999 से 2004 के बीच 16 बार रोल के लालच में संबंध बनाने का आरोप लगाया। प्रीती का कहना था कि जब वो मना करतीं तो मधुर उनका रेप करते थे। उनका मर्डर करने की प्लानिंग करने के जुर्म में प्रीती को तीन साल की जेल हुई है।करीब 9 साल तक चले इस केस को 2012 में प्रीति ने ही वापस ले लिया।

3. संतराम वर्मा और  परिधि शर्मा


एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने शो ‘जोधा अकबर’ से बाहर होने की धमकी दी थी और यह खबर आई थी कि शो में जोधा का किरदार निभा रही परिधि ने शो के निर्देशक संतराम वर्मा पर यौन शोषण का आरोप लगाया था,   परिधि शर्मा ने भी शो के डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। परिधि के अनुसार शो के डायरेक्टर संतराम वर्मा ने शूटिंग के दौरान उनका यौन शोषण किया था।

4. इरफ़ान खान और ममता पटेल


फिल्म पान सिंह तोमर में इरफान खान की को-स्टार ममता पटेल ने उन पर यह आरोप लगाया था कि फिल्म की आउटडोर शूटिंग के दौरान इरफान ने उनका शारीरिक शोषण किया और चुप रहने की धमकी भी दी थी। ममता के अनुसार इरफान ने उन्हें काम दिलवाने का लालच देकर यह सब किया। हालांकि, यह खबर मीडिया के गलियारों में एक अफवाह की तरह आई और शांत हो गई।

5. इन्दंर कुमार


साल 2014 में दिवगंत एक्टर-मॉडल इंदर कुमार पर भी एक 22 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया। FIR दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। खबरों के अनुसार, इंदर ने उस लड़की को काम दिलाने का लालच दिया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके लिए उन्होंने लड़की को अपने वर्सोवा स्थित फ्लैट में रुकने के लिए कहा था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, इंदर कुमार ने लड़की के साथ एक महीने में न सिर्फ तीन बार रेप किया, बल्कि उसे टॉर्चर भी किया।

6. तब्बू और जैकी श्रॉफ


खबरों के अनुसार, तब्बू की बड़ी बहन और एक्ट्रेस फराह नाज ने जैकी पर आरोप लगाते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने तब्बू से छेड़छाड़ की थी। फराह के अनुसार, यह घटना उस दौरान हुई जब वे जैकी के साथ फिल्म शूटिंग पर गई थीं और तब्बू भी उनके साथ थी। इस दौरान तब्बू की उम्र 14 या 15 साल रही होगी। हालांकि यह आरोप साबित नहीं हो सका। बाद में तब्बू ने भी कहा था कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी और न ही कोई मामला दर्ज किया गया था।

7. ममता कुलकर्णी और राजकुमार संतोषी


डायरेक्टर राजकुमार संतोषी भी यौन शोषण जैसे आरोपों से नहीं बच सके हैं। ममता कुलकर्णी ने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी  पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उनके अनुसार, राजकुमार ने फिल्म चाइना गेट के दौरान उनका इस्तेमाल किया था। गौरतलब है कि चाइना गेट के बाद राजकुमार संतोषी ने उन्हें किसी भी फिल्म में नहीं लिया। चाइना गेट में ममता के रोल को लेकर एक खबर यह भी आती है कि यह फिल्म उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने दिलाई थी।

8. शक्ति कपूर


एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान वे कास्टिंग काउच के केस में फंस चुके हैं। 2005 में कास्टिंग काउच को लेकर एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था। इस स्टिंग में शक्ति कपूर का एक ऐसा चेहरा रियल लाइफ में लोगों ने देखा था, जो अक्सर रील लाइफ में दिखाई देता है। वे एक रिपोर्टर से उसका करियर बनाने की एवज में सेक्स की डिमांड करते दिखाई दिए थे। इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शक्ति ने सफाई देते हुए कहा था कि रिपोर्टर ने उन्हें मीठी-मीठी बातों में फंसाया था। कोई भी इंसान इस तरह फंस सकता है।

9. अमन वर्मा 


टीवी एक्टर और होस्ट अमन वर्मा भी उसी स्टिंग के दौरान सेक्स की मांग करते दिखाई दिए थे, जिसमें शक्ति कपूर नजर आए थे। शक्ति कपूर और अमन वर्मा, दोनों ही उस रिपोर्टर को अपनी बातों में फंसा रहे थे। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शो से दर्शकों के फेवरेट बनते जा रहे अमन जब इस स्टिंग ऑपरेशन की चपेट में आए तो उनका करियर पल भर में अर्श से फर्श पर आ गया।

10. राजेश खन्ना


दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर रहीं अनीता आडवाणी ने शो बिग बॉस-7 में सनसनीखेज खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि जब वे मात्र 13 की थीं, तब पहली मुलाकात के दौरान ही राजेश खन्ना ने उन्हें बांहों में भरकर किस किया था। अनीता ने यह भी कहा था कि इसके बाद काका ने उनका यौन शोषण किया था। अनीता के अनुसार उस वक्त वे बेहद कम उम्र की थीं और जो हुआ उसके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार नहीं थी। अनीता के मुताबिक, राजेश खन्ना से उनके 33 सालों तक संबंध

11. शाइनी आहूजा


एक्टर शाइनी आहूजा पर साल 2009 में उनकी नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया था। नौकरानी का कहना था कि जब शाइनी की पत्नी शहर में नहीं थी, तब उन्होंने उसके साथ रेप किया। हालांकि, शाइनी इस बात से लगातार इनकार करते रहे, लेकिन DNA टेस्ट से रेप की बात साबित हो गई। इसके बाद उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। इस आरोप के बाद उनका बॉलीवुड करियर भी लगभग खत्म हो गया। इस केस के बाद कुछ ही फिल्मो में नज़र आये थे।

credits: zimbio

नाना पाटेकर , इरफान खान से जैकी श्रॉफ तक, इन 11 स्टार्स पर भी लगे कास्टिंग काउच और छेड़छाड़ के आरोप, कुछ को जाना पड़ा था जेल! नाना पाटेकर , इरफान खान से जैकी श्रॉफ तक, इन 11 स्टार्स पर भी लगे कास्टिंग काउच और छेड़छाड़ के आरोप, कुछ को जाना पड़ा था जेल! Reviewed by bollykeeda on November 02, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement