Header Ad

Post AD Top

Advertisement

कभी एक दूसरे के प्यार मे पागल थे ये 6 टीवी स्टार्स ,पर अब नही देखना चाहते एक दूसरे का चेहरा!



बॉलीवुड सेलिब्रिटी जीतने पॉपुलर है उतने ही पॉपुलर आज टीवी के स्टार्स चुके है। और अपनी पॉपुलैरिटी के कारण ये हमेशा चर्चा में रहते है। आज हम आपको टीवी के कुछ उन स्टार के बारे मे बताने जा रहे है जोकि एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे परंतु लिव इन मे रहने के बाद ये अलग हो गए। और अब एक दूसरे का चेहरा भी नही देखना चाहते है। टीवी की दुनिया में ऐसे कई सितारे हैं जो कभी एक दूसरे के प्यार में पागल थे। ये एक दूसरे से इतना प्यार करते थे कि ऐसा लगा कि कभी अलग ही नहीं होंगे। लेकिन वो कहते हैं ना कि वक्त पर किसी का जोर नहीं चला। लिव-इन में रहने के बाद इनका ब्रेकअप हो गया। आइए आज हम आपको उन्हीं स्टार्स के बारे में बताते हैं जो कभी लिव-इन में रह चुके हैं।

1. अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत


टीवी जगत की फैमस जोड़ी में से एक अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत को लोगो ने बहुत पंसद किया था । दोनों का प्यार सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट पर शुरू हुआ। इस सीरियल में दोनों ने कई सालों तक काम किया। बाद में सुशांत बॉलीवुड में चले गए।  जिसके बाद ये दोनों कुछ समय बाद एक साथ लिव-इन मे रहने लग गए। इनका रिश्ता काफी साल चला। पर 2016 में इनका 6 साल पुराना रिश्ता खतम हो गया। और ये दोनों अलग हो गए।

2. कृतिका कामरा और करण कुंद्रा


टीवी शो कितनी मोहब्बत है, ये सीरियल शायद ही कोई होगा जिसे याद ना हो। इस शो में लीड रोल में कृ़तिका और करण ही नजर आते थे। दोनों की लव स्टोरी ऑन स्क्रीन जितनी फेमस हुई ऑफ-स्क्रीन भी दोनों का प्यार खूब परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों को एक साथ टीवी रिएलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी एक साथ देखा गया। खबरों की माने तो  दोनों एक दूसरे के साथ लिव-इन मे रहने लग गए थे। परंतु बाद में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद से ये दोनों भी एक दूसरे को अवॉइड करते हुए नजर आते है।

3. शरद मल्होत्रा और दीव्यंका त्रिपाठी


टीवी की फैमस जोड़ी में से एक शरद मल्होत्रा और दीव्यंका त्रिपाठी  का प्यार सीरियल बनूं में तेरी दुल्हन के सेट पर शुरू हुआ था। दोनों हमेशा ही साथ नजर आते। दोनों का प्यार जब सीरियस हुआ तो दोनों में लिव-इन में रहने लगे। दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले थे। लेकिन अफसोस दोनों की राहें जुदा हो गई। दोनों का बाद में ब्रेकअप हो गया।

4. रूबीना और अविनाश सचदेव


रुबीना और अविनाश के प्यार की शुरुआत सीरियल छोटी बहू के सेट पर हुई थी। शुरुआती दौर में दोनों के बीच उतनी करीबी नहीं थी। लेकिन आउटडोर शूटिंग के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।कहा जाता है कि लिव-इन में रहने लगे थे। दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन कुछ दिन बाद खबर आई कि अविनाश का किसी और एक्ट्रेस के साथ अफेयर शुरू हो गया है। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। रुबीना ने पिछले दिनों ही अभिनव शुक्ला से शादी की है।

5. उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना


2014 में दोनों ने बिग-बॉस के आठवें सीजन में हिस्सा लिया था। इसके बाद ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उपेन ने साल 2015 में करिश्मा को नच बलिए-7 के सेट पर प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हो गया। कहा जाता है कि दोनों में लिव-इन में रहने लगे थे। लेकिन साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

6. कुशाल टंडन और गौहर खान


बिग बॉस के सीजन 7 मे इन दोनों की मुलाकात हुई थी। जहां पर इन दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई। उसके बाद ये दोस्ती प्यार मे बदल गई। बिग बॉस के बाद भी ये दोनों कोई फंक्शन हो या पार्टी ये हमेशा साथ नजर आते। साथ ही ये दोनों राहत फतेहअली खान की एक एल्बम मे भी नजर आए। कुछ समय तक ये लिव-इन मे भी रहे। परंतु जल्द ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद ये दोनों एक दूसरे कोई कही भी एक साथ देखना पसंद नहीं करते है।

credits: zimbio
कभी एक दूसरे के प्यार मे पागल थे ये 6 टीवी स्टार्स ,पर अब नही देखना चाहते एक दूसरे का चेहरा! कभी एक दूसरे के प्यार मे पागल थे ये 6 टीवी स्टार्स ,पर अब नही देखना चाहते एक दूसरे का चेहरा! Reviewed by bollykeeda on November 10, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement