सिर्फ 10 साल की उम्र में इतने करोड़ की मालकिन बन चुकी है, टीवी की फैमस चाइल्ड एक्ट्रेस!
टीवी के फैमस शो ‘ये है मोहब्बतें’ देखा ही होगा। उसमें एक छोटी सी अभिनेत्री भी आती है जिसका नाम रूहानिका धवन है। इस अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलीयन फॉलोअर्स है। जैसे पर्दे पर उसका कैरेक्टर बहुत ही अच्छा है वैसे ही रियल लाइफ में भी वह काफी मजाकिया और फन लविंग है।रुहानिका की उम्र मात्र 10 साल है और इस नन्ही सी उम्र में वह करोड़ों की मालकिन बन चुकी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की रूहानिका काफी लंबे समय से अभिनय की दुनिया में है। रिपोर्ट्स के अनुसार उसकी नेटवर्क करीब 6.5 करोड़ है। उसके पास शूटिंग में जाने के लिए 50 लाख की कीमत की ऑडी A4 कार है।
वह मुंबई में खुद के खरीदे हुए 3 बीएचके फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहती है।रुहानिका को उसके परिवार वाले ‘रु’ के नाम से पुकारते हैं। उसकी माता उसे ‘रुहान’ के नाम से बुलाती है।
सीरियल के सेट पर भी सभी कलाकार उसे काफी पसंद करते हैं। जब वह शूटिंग पर नहीं होती है तो अपने खिलौने और आईपेड के साथ खेलती है। रुहानिका को बहुत ही डरावने रोलर कॉस्टर के वीडियो भी देखना पसंद है। उसके फेवरेट विषय मैथ्स, साइंस और आर्ट्स है। वह बड़े होकर सिंगर, अभिनेत्री और फैशन डिजाइनर बनना चाहती है।
credits: zimbio
सिर्फ 10 साल की उम्र में इतने करोड़ की मालकिन बन चुकी है, टीवी की फैमस चाइल्ड एक्ट्रेस!
Reviewed by bollykeeda
on
November 10, 2018
Rating:
![सिर्फ 10 साल की उम्र में इतने करोड़ की मालकिन बन चुकी है, टीवी की फैमस चाइल्ड एक्ट्रेस!](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh_F0-Vdk8-XF8NIpfQUsbObDUVN2PoF2xoNhv7j3SEq5lpwA3-Y-49ydgaBVKngoqXBjX2d89uyG_C0oZDuuPF5nBNOtYgjnroXVF-PReedZSMOP3JsSMRys_6UAyVtWyd7FD5QcAGNFM/s72-c/0+cover.jpg)
Post a Comment