Header Ad

Post AD Top

Advertisement

इन 5 स्टार्स को हो गया था अपने को-एक्टर से प्यार, पहली शादी तोड़कर बंधे दूसरी शादी के बंधन में!



दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में ऐसे कई सितारे है जिन्होंने अपनी फिल्म की अभिनेत्री के साथ ही प्यार हो जाने के कारण शादी कर अपना घर बसा लिया इस तरह आज हम आपको बताएंगे टीवी के ऐसे सितारों के बारे में जो पहले से शादीशुदा थे लेकिन अपने काम के दौरान उन्हें अपने साथी कलाकार से प्यार हो गया और उन्होंने अपने पहले पार्टनर को छोड़कर दूसरी शादी भी की। इस लिस्ट में कई बड़े सितारों का नाम शामिल है।

1. दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम


टीवी जगत के पोपुलर शो ससुराल सिमर की अभिनेत्री और बिग बॉस विनर दीपिका कक्कड़ ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से शादी की थी।दोनों की मुलाकात ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर हुई थी। इससे पहले दीपिका की शादी रौनक सैमसन से 2011 में हुई थी लेकिन साल 2015 में दोनों अलग हो गए।

2. हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान


टीवी जगत के जाने माने अभिनेता हितेन तेजवानी के बारे में कम ही लोग जानते है की इन्होने दो बार शादी की है। हितेन ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहले अरेंज मैरिज हुई थी लेकिन उनके बीच प्यार नहीं था और शादी के 11 महीने बाद ही उनका रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद उनकी मुलाकात एक्ट्रेस गौरी प्रधान से हुई। दोनों ने साथ में कुटुंब और क्योंकि सास भी कभी बहू थी में काम किया। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और साल 2004 में उन्होंने शादी कर ली। दोनों के दो जुड़वा बच्चे हैं।

3. करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु


टीवी जगत से बॉलीवुड जगत में आ चुके अभिनेता एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की। यह करण की तीसरी शादी थी। बिपाशा से पहले उन्होंने एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से साल 2012 में शादी की थी, लेकिन साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया।करण और बिपाशा ने साथ में फिल्म अलोन में काम किया था जिसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि करण ने पहली शादी 2 दिसंबर 2008 को एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी लेकिन केवल 10 महीने में ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।

4. राम कपूर और गौतमी कपूर


टीवी की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है राम कपूर और गौतमी की जोड़ी, दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल घर एक मंदिर के सेट पर हुई थी और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। इस समय गौतमी पहले से शादीशुदा थीं। उनकी शादी फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से हुई थी, लेकिन दोनों की शादी टिक नहीं पाई और दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2003 में गौतमी ने राम कपूर से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं।

5. समीर सोनी और नीलम कोठारी


टीवी जगत के जाने माने अभिनेता एक्टर समीर ने कई टीवी शो और फिल्मो में काम किया है, बता दे की समीर ने साल 1996 में राजलक्ष्मी खानविल्कर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात मॉडलिंग के दौरान हुई थी लेकिन इनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और 6 महीने में ही दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद अभिनेता समीर सोनी ने करीब 14 साल तक शादी नहीं की। इसके बाद उनकी मुलाकात फैमस अभिनेत्री नीलम कोठारी से हुई और 24 जनवरी 2011 को दोनों ने शादी कर ली। नीलम की भी यह दूसरी शादी थी। समीर से पहले उन्होंने साल 2000 में ऋषि सेथिया से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। बता दें कि समीर और नीलम की एक बेटी आहना है।

credits: zimbio

इन 5 स्टार्स को हो गया था अपने को-एक्टर से प्यार, पहली शादी तोड़कर बंधे दूसरी शादी के बंधन में! इन 5 स्टार्स को हो गया था अपने को-एक्टर से प्यार, पहली शादी तोड़कर बंधे दूसरी शादी के बंधन में! Reviewed by bollykeeda on April 06, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement