ये है टीवी की 6 असल ज़िन्दगी की जोड़ियों के बारे में जिन्होंने परदे पर निभाया भाई-बहन का किरदार !
टीवी जगत में कुछ भी हो सकता है ये कहना गलत नहीं होगा। सीरियल में भाई-बहन का किरदार निभाने वालों को आपस में प्यार हो सकता है तो असली जीवन में पति-पत्नी को टीवी पर भाई बहन का रोल करना पड़ता है। आइये आपको बताते है ऐसी ही जोड़ियों से जिन्होंने छोटे परदे पर भाई बहन का किरदार निभाया है।
1. अविनाश सचदेव और शालमली देसाई
इस प्यार को क्या नाम दूँ ,में जहाँ अविनाश ने श्लोक का मुख्य किरदार निभाया था। वहीं शलमाली ने उनकी भाभी सोजल का रोल प्ले किया था। अविनाश और शलमाली ने भाई-बहन तो नहीं लेकिन देवर भाभी का रोल प्ले किया था।
2. चारू असोपा और नीरज मालवीय
स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ‘मेरे अँगने में’ प्रीती का किरदार निभाने वाली चारु और उनके भाई अमित का रोल प्ले करने वाले नीरज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। डेट करने की खबरों को अफवाह बताया था लेकिन पिछले साल सगाई करके सब को चौंका दिया।
3. किश्वर मर्चेंट और सुयश राय
टीवी के चर्चित कपल्स में से एक सुयश राय और किश्वर मर्चेंट अब सोनी चैनल के शो ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ में साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन खास बात ये है कि ये दोनों कपल नहीं बल्कि भाई-बहन के रोल में नजर आने वाले हैं। किश्वर ने शो की शूटिंग शुरू भी कर दी है और सुयश ने एक तस्वीर शेयर कर इस बात की पुष्टि की है।
4. रोहन मेहरा और कांची सिंह
स्टार प्लस पर आने वाला शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नक्श और गायु का रोल निभाने वाले रोहन और कांची ने सीरियल में भाई बहन का किरदार निभाया है। ऑफ स्क्रीन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता रहा है।लेकिन खबरों की माने तो दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे है।
5. शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने स्टार प्लस के शो ‘कोई लौट के आया है’ में भाई-बहन का रोल निभाया था। साथ ही ‘ससुराल सिमर का’ में दोनों को पति पत्नी के रूप में देखा गया था। शोएब ने शो को जल्दी ही अलविदा कह दिया था लेकिन दोनों का प्यार ऑफ-स्क्रीन दिखाई देता रहा। इस शो के बाद दोनों ने ‘नच बलिए 8’ में भाग लिया था।
6. किरन कर्माकर और रिंकू धवन
टीवी के फैमस शो कहानी घर घर की’ में किरन कर्माकर ने ओम का किरदार निभाया था। वहीं रिंकू ने उनकी बहन छाया का रोल प्ले किया था। शो के दौरान दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली।
credits: zimbio
ये है टीवी की 6 असल ज़िन्दगी की जोड़ियों के बारे में जिन्होंने परदे पर निभाया भाई-बहन का किरदार !
Reviewed by bollykeeda
on
November 06, 2018
Rating:

Post a Comment