इस खास कारण से सलमान खान ने नही पहुंचे दीपवीर की शादी की रिसेप्शन पार्टी में!
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिसंबर को मुंबई में बी-टाउन के लिए अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी। इसमें कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। लेकिन कुछ खास मेहमानों के न आने पर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान है। इनमें सबसे पहले आता है सलमान खान का। अक्षय, सलमान के दीपवीर संग अच्छे रिलेशन हैं। पार्टी में सलमान का पूरा परिवार पहुंचा था। लेकिन सलमान कहीं नजर नहीं आए।
बता दें कि सलमान खान दीपवीर के वेडिंग रिसेप्शन में इसलिए शमिल नहीं हो सके क्योंकि वह उसी दिन अपने दोस्त कुणाल और दिव्या की शादी अटेंड करने के लिए थाईलैंड गए थे। ये कुणाल समतानी और दिव्या वासवानी की एक ग्रैंड सिंधी वेडिंग थी। दुल्हा बने कुणाल समतानी, किशोर और माला समतानी के बेटे हैं, जो कि हॉन्गकॉन्ग में बड़े भारतीय बिजनेसमैन हैं सलमान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
शादी में सलमान खान, अक्षय कुमार के अलावा हॉलीवुड सिंगर एकॉन, मनीष पॉल, ईशा गुप्ता और डेजी शाह भी मौजूद थेइस वीडियो में सलमान खान अपने मशहूर गाने ओ ओ जाने जाना पर परफॉर्म भी करते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ सिंगर कमाल खान भी साथ में ही थे। बता दे की अभिनेता सलमान खान के अलावा दीपिका रणवीर की रिसेप्शन पार्टी में रणबीर और आलिया, अक्षय कुमार, एक्ट्रेस सोनम कपूर के अलावा अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी जैसे स्टार्स भी गायब रहे। बता दें कि ग्रैंड हयात में हुआ ये दीपिका-रणवीर की शादी का तीसरा रिसेप्शन था।
बता दे की अभिनेता सलमान के काम की बात करें तो वह इन दिनों अली अब्बास जफर निर्देशन में बन रही फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। सलमान ने दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर दी है। सलमान खान ने शूटिंग खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। फोटो के साथ सलमान ने लिखा- भारत के दिल्ली शेड्यूल शूटिंग की खत्म होने की पार्टी। पूरी क्रू और कास्ट वहां पर थी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा वरूण धवन,दिशा पटानी,तब्बू, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
credits: zimbio
इस खास कारण से सलमान खान ने नही पहुंचे दीपवीर की शादी की रिसेप्शन पार्टी में!
Reviewed by bollykeeda
on
December 05, 2018
Rating:

Post a Comment