बेटी की शादी के लिए मुकेश अंबानी ने मेहमानों के लिए की ये खास व्यवस्था, सिर्फ इस एक चीज पर किया करोड़ो का खर्चा!
भारत के सबसे आमिर बिज़नेस मैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में कुछ ही दिन बचे हैं। अपनी इकलौती बेटी की शादी में अंबानी खानदान कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को है। इन दोनों की शादी तो मुंबई में होगी जबकि शादी की सभी रस्में उदयपुर में होंगी। ईशा और आनंद की शादी की तैयारियों को लेकर नई खबर सामने आई है। सुनने में आ रहा है की अंबानी खानदान ने उदयपुर में हो रही रस्मों के लिए मेहमानों के लिए चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की और वो भी एक या दो नही 25 से भी ज्यादा।
खबरों की माने तो ईशा की शादी के लिए अंबानी और पीरामल फैमिली 8 और 9 दिसंबर को अपना वीकेंड उदयपुर में धूमधाम से मनाने पहुचेंगे। इस दौरान शादी के कार्यक्रम प्रसिद्ध जगमंदिर, लेक पैलेस, उदयविलास और लीला पैलेस में आयोजित होंगे। उदयपुर एयरपोर्ट पर अगले हफ्ते के लिए टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए 25 से अधिक चार्टर्ड प्लेन शेड्यूल किए गए हैं जो कई फेरे लगा कर अंबानी और पीरामल परिवार के मेहमानों शादी समारोह तक पहुंचाएंगे।
उदयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, एयरपोर्ट पर 26 चार्टर्ड एक साथ खड़े हो सकते हैं, लिहाजा चार्टर्ड को गेस्ट को उतारकर वापस मुंबई के लिए उड़ान भरनी होगी। अंबानी ने अपने मेहमानों के लिए 5 स्टार होटल बुक किया है। इससे पहले ईशा और आनंद की सगाई इटली के लेक कोमो स्थित रिजॉर्ट में हुई थी। यह सगाई समारोह 3 दिन तक चला था। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई में बॉलीवुड की चुनिंदा हस्तियां पहुंची थीं। इसके अलावा उद्योग जगत की नामचीन चेहरों को न्यौता भेजा गया था।
ईशा और आनंद की शादी का कार्ड काफी समय पहले ही सुर्खियों में आ चूका है। शादी के कार्ड की कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। ईशा का शादी कार्ड क्रीम रंग का है जो फूलों से सजा हुआ है। शादीकार्ड पर ईशा और आनंद के नाम के शुरुआती अक्षर हैं। शादी का न्यौता एक बड़े क्रीम और गुलाबी रंग के बॉक्स में दिया जा रहा है।
शादी का यह कार्ड अंबानी और पीरामल दोनों परिवार की ओर से है। बप्पा के दर्शन करते हुए अंबानी परिवार की तस्वीरें भी आई थीं जिसमें नीता, मुकेश और कोकिला बेन भी नजर आई थीं। साथ ही नीता अम्बानी अपनी सास के साथ गुजरात की अम्बाजी माता मंदिर में भी शादी का कार्ड देने पहुंची थी।
credits: zimbio
बेटी की शादी के लिए मुकेश अंबानी ने मेहमानों के लिए की ये खास व्यवस्था, सिर्फ इस एक चीज पर किया करोड़ो का खर्चा!
Reviewed by bollykeeda
on
December 04, 2018
Rating:

Post a Comment