परिणीति चोपड़ा ने जीजा निक जोनास से जूता छुपाई के लिए मांग लिए इतनी मोटी रकम!
जोधपुर के उमेद भवन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रॉयल वेडिंग की । 1-2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति से शादी कर अब प्रियंका-निक दिल्ली आ गए हैं । यहां आज यानी 4 दिसंबर को होटल ताज पैलेस में रिसेप्शन होगा। प्रियंका की संगीत और मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई थी और अब फैंस को शादी की फोटो का इंतजार है । इन दोनों की शाही शादी को लेकर इनके फैन्स बहुत ही उत्साहित थे।
प्रियंका और निक सोमवार को शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए और फैन्स को धन्यवाद कहा। दोनों ने अपनी शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा था। लेकिन अब प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आने लगी है।खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन और बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने जीजा निक जोनस के जूते छिपाई की रस्म पूरी की थी। कहा जा रहा है कि जूते वापस देने के लिए परिणीति ने मोटी रकम की डिमांड की थी।
बताया जा रहा है कि परिणीति ने निक से जूते वापसी केलिए लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपए की मांग की थी। जबकि जीजा ने साली परिणीति को जूते वापसी के लिए पांच लाख रुपए दिए। ये खबर जूते चुराई की रस्म से जुड़ी है। निक जोनस की साली परिणीति चोपड़ा ने जूते चुराई रस्म के लिए दो महीने पहले से ही प्लानिंग शुरू कर दी थी।
खबरों के अनुसान आज चोपड़ा और जोनास परिवार दिल्ली में एक रिसेप्शन दे रहे है। बॉलीवुड के कई बड़े बड़े सेलेब्स नज़र आने वाले है, साथ ही कहा जा रहा है कि इस रिस्पेशन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रियंका और निक को बधाई देने के लिए आ सकते हैं।
credits: zimbio
परिणीति चोपड़ा ने जीजा निक जोनास से जूता छुपाई के लिए मांग लिए इतनी मोटी रकम!
Reviewed by bollykeeda
on
December 04, 2018
Rating:

Post a Comment