दुल्हन प्रियंका ने पहना जापान से आए मोती का गोल्ड नेकलेस तो दुल्हे निक के साफे में जड़े हैं हीरे, ऐसा था दोनों का रॉयल लुक!
बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी की। 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका-निक ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। हिंदू शादी के बाद निकयंका का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी के दौरान प्रियंका ने कस्टम रेड कलर का लहंगा पहने नज़र आई । लहंगे में सिल्क फ्लॉस में फ्रेंच नॉट्स लगे होने के साथ ही रेड क्रिस्टल लेयर के साथ एम्ब्रायडरी वर्क किया गया था। इस लहंगे में हैंड एम्ब्रायडरी और हैंड कट ऑर्गेन्जा फ्लॉवर्स लगे हुए थे। बता दें कि सब्यसाची ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। शादी के दौरान निकयंका ने Christian Louboutin के शूज पहने।
इसे तैयार करने के लिए कोलकाता से खासतौर पर 110 एम्ब्रायडरी वर्कर्स बुलवाए गए थे। करीब 5 महीने की कड़ी मेहनत के बाद प्रियंका का ये मास्टरपीस तैयार हो सका। शादी के दौरान प्रियंका की ज्वैलरी की बात करें तो उन्होंने अनकट डायमंड ज्वैलरी पहनी। इसे तैयार करने में एमरल्ड्स के अलावा जापानी से मोती और 22 कैरेटे गोल्ड का इस्तेमाल किया गया।
वहीं दुल्हे निक जोनास ने शादी में हाथ से बनी हुई क्रीम कलर की सिल्क शेरवानी पहनी। इसके साथ ही उन्होंने हैंड एम्ब्रायडरी वाला चिकन दुपट्टा और चंदेरी टिश्यू साफा बांधा। निक के साफे में बनी रोज कट कलगी और डायमंड नेकलेस सब्यसाची हेरिटेज ज्वैलरी कलेक्शन से लिया गया। निक जहां फ्रेंच डिजाइनर के गोल्ड लोफर्स में दिखे तो वहीं प्रियंका Christian Louboutin और सब्यसाची के डिजाइनर पेयर्स में नजर आईं।
बता दें कि शादी के बाद प्रियंका और निक का पहला वेडिंग रिसेप्शन 4 दिसंबर को दिल्ली में है। यह रिसेप्शन खासतौर पर दोनों फैमिली के अलावा फ्रेंड्स और कुछ खास मेहमानों के लिए है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी समेत कुछ पॉलिटिशियन और बिजनेसमैन निमंत्रण दिया गया है। इसके बाद दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा जिसकी डेट अभी सामने नही आई है।
credits: zimbio
दुल्हन प्रियंका ने पहना जापान से आए मोती का गोल्ड नेकलेस तो दुल्हे निक के साफे में जड़े हैं हीरे, ऐसा था दोनों का रॉयल लुक!
Reviewed by bollykeeda
on
December 04, 2018
Rating:

Post a Comment