दीपिका के पास हैं 6 घर और 13 लग्जरी कारें, कुल इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं दीपिका !
बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी कोई को कायल कर देने वाली दीपिका पादुकोण अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। शादी के बाद दीपिका का पहला बर्थडे है, जिसे वह पति रणवीर के साथ सेलिब्रेट करने गई हुई हैं
करीब 141 करोड़ रुपए है इन बंगलों की कीमत…
रणवीर से शादी से पहले दीपिका के पास दो घर थे। उनका बांद्रा, मुंबई में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है। इस फ्लैट को उन्होंने किराए पर दे रखा है। हर महीने उन्हें 2 लाख रुपए किराया मिलता है। इसके अलावा प्रभादेवी इलाके में भी उनका एक फ्लैट है, जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपए है। शादी के बाद दीपिका ने रणवीर के साथ मिलकर 50 करोड़ का एक बंगला खरीदा है। इसके अलावा उनके पति रणवीर के पास गोवा में एक बंगला है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा गोरेगांव, मुंबई में उनका एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए। प्रभादेवी, मुंबई में सी-फेसिंग एक और फ्लैट है, जिसे उन्होंने 15 करोड़ रुपए में खरीदा था। ओवर ऑल बात करें तो अब दोनों के पास करीब 141 करोड़ रुपए के बंगले हैं।
बढ़ा दीपिका का कार कलेक्शन
दीपिका के पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास मर्सिडीज Maybach S500 (1.67 करोड़ रुपए), ऑडी ए 8 (1.56 करोड़ रुपए), ऑडी क्यू 7 (93.35 लाख रुपए), बीएमडब्ल्यू 5 सीरिज (64 लाख रुपए), मिनी कूपर Cabriolet(36.1 लाख रुपए) कारें हैं। लेकिन अब उनके कलेक्शन में और कारें जुड़ गई है। – बता दें कि पति रणवीर के पास Aston Martin Rapide (3.29 करोड़ रुपए), लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (2.05 करोड़ रुपए), जगुआर एक्सजेएल (1.07 करोड़ रुपए), टोयेटा लैंड क्रूज परडो (1.04 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंच जीलेएस (83 लाख रुपए), मर्सिडीज बेंच ई क्लास (70 लाख रुपए), ऑडी क्यू 5 (59.78 लाख रुपए), Maruti Ciaz (10.97 लाख रुपए) कारें हैं। इसके अलावा रणवीर के पास एक विंटेज मोटर साइकिल है, जिसकी कीमत 6.8 लाख रुपए हैं।
लाखों के ब्रांडेड बैग्स
दीपिका हैड बैग्स के लिए बेहद क्रेजी हैं। उनके पास कई ब्रांड्स के हैंड बैग्स हैं। दीपिका के पास Fendi Dotcom Studded Satchel ब्रांड के बैग्स हैं, इस ब्रांड के एक बैग की कीमत 2.52 लाख रुपए है। उनके पास Chanel Boy Flap बैग भी है, जिनकी कीमत करीब 3.48 लाख रुपए है। उनके पास गुची साइलिव (2.26 लाख रुपए) सीलाइन फैंटम (1.45 लाख रुपए), Gucci Dionysus (2.26 लाख रुपए), सेंट लॉरेंन (2.32 लाख रुपए), हर्मंस बर्किन (8 लाख रुपए) जैसे अन्य ब्रांड्स के भी हैंड बैग्स हैं।
टिसॉट क्लासिक प्रिंस डायमंड वॉच
दीपिका के पास टिसॉट क्लासिक प्रिंस डायमंड वॉच है। इसमें 18 कैरेट रोड गोल्ड डायमंड लगे हैं। इसकी कीमत 8 लाख रुपए है।
11 साल के करियर में की 24 फिल्में
दीपिका ने अपने 11 साल के फिल्मी करियर में 24 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने ‘बचना-ए-हसीनों’, ‘हाउसफुल’, ‘कॉकटेल’, ‘रेस 2’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘पीकू’, ‘तमाशा’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। दीपिका जल्दी ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग शुरू करेंगी।
बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस
दीपिका की गिनती बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में की जाती है। ‘पद्मावत’ के लिए उन्हें 11 करोड़ रुपए फीस मिली थी। उनकी नेटवर्थ 102 करोड़ रुपए है। वहीं, उनके पति रणवीर की नेटवर्थ 136 करोड़ रुपए है।
credits: zimbio
दीपिका के पास हैं 6 घर और 13 लग्जरी कारें, कुल इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं दीपिका !
Reviewed by bollykeeda
on
January 06, 2019
Rating:

Post a Comment