प्रियंका चोपड़ा के प्यार में पागल था बॉलीवुड का ये हैंडसम अभिनेता, नाम है चौंकाने वाला!
दोस्तों बॉलीवुड की देशी गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फैमस हो चुकी है। बता दे की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ शादी की है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उस अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कभी प्रियंका चोपड़ा के प्यार में पागल था। और इन दोनों को प्रियंका के घर पर एक साथ देखा भी गया था।
यहाँ जिस अभिनेता की बात की जा रही है वो है अभिनेता शाहिद कपूर। शाहिद कपूर फिल्म जगत के सबसे हैंडसम और फिट अभिनेताओं में से एक हैं। आपको बता दें शादी से पहले शाहिद कपूर का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। शाहिद कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर का ब्रेकअप हुआ था। उस वक़्त प्रियंका चोपड़ा ने शाहिद कपूर को एक दोस्त की तरह सहारा दिया था। लेकिन समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। कहा जाता है कि उस दौरान शाहिद कपूर प्रियंका के प्यार में पागल से हो गए थे।
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ कमीने और तेरी मेरी कहानी जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी दौरान इन दोनों की अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी। 25 जनवरी 2011 को सुबह साढ़े सात बजे जब इनकम टैक्स अधिकारियों ने प्रियंका के घर का दरवाजा खटखटाया तो तौलिया लपेटे शाहिद कपूर बाहर निकले।
ऐसा पहली बार नहीं था शाहिद को अक्सर प्रियंका के घर आते-जाते देखा जाता था। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और यह दोनों अलग हो गए। आपको बता दें कुछ सालों के बाद शाहिद कपूर ने अपनी दोस्त मीरा राजपूत से शादी कर ली और फिलहाल उनके दो बच्चे भी हैं। और प्रियंका चोपड़ा अपने पति अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ ख़ुशी ख़ुशी रहा रही है।
credits: zimbio
प्रियंका चोपड़ा के प्यार में पागल था बॉलीवुड का ये हैंडसम अभिनेता, नाम है चौंकाने वाला!
Reviewed by bollykeeda
on
January 25, 2019
Rating:

Post a Comment