एक्टर से लेकर सिंगर और राइटर तक, इन लोगों पर लग चुके हैं हैरेसमेंट के संगीन आरोप!
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर छेड़छाड़ विवाद देखते ही देखते आज राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर लगातार #Metoo ट्रेंड हो रहा है और तमाम पीड़ित लड़कियां अपने साथ छेड़-छाड़ या मोलेस्ट करने वालों का नाम लेकर लगातार पोस्ट लिख रही हैं। बता दे की MeToo की शुरुआत तनुश्री दत्ता के द्वारा एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद हुई। तनुश्री ने अपने साथ दुर्व्यहार की बात एक इंटरव्यू में कही थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि साल 2008 में ‘हॉर्न ओके प्लीज’ गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उसके साथ बत्तमीजी की थी।
एक्ट्रेस तनुश्री जब सालों पुरानी अपनी आपबीती लेकर दुनिया के सामने लेकर आईं तो अन्य महिलाओं को भी अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बात करने की हिम्मत आई और फिर यहीं से शुरू हुआदेश में MeToo के शुरू होने के बाद से ही एक के बाद एक खुलासे होने लगे। MeToo के इस खुलासे में हर क्षेत्र के लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड, मीडिया, इंटरनेमेंट, लेखक, राजनीति जगत के मशहूर लोग इस Movement में खुलासे के बाद सवालों के घेरे में हैं। आईये जानते है किन किन लोगो पर लगे है metoo के आने के बाद आरोप!
विकास बहल
बॉलीवुड डायरेक्टर विकास बहल पर प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स के ही एक पूर्व कर्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। क्वीन फिल्म के डायरेक्टर बहल ने अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंतेला ने मिलकर 2011 में फैंटम प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की थी। इस प्रोडक्शन हाउस ने लुटेरा, हंसी तो फंसी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं एक्ट्रेस कंगना ने भी विकाश पर आरोप लगाये है।
विवेक अग्निहोत्री
बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। तनुश्री ने आरोप लगाया था कि विवेक ने उसे कपड़े उतारकर नाचने को कहा था। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उस फिल्म में उनके साथ काम कर रहे अभिनेता इरफान और सुनील शेट्टी उसके बचाव में आए थे।
कैलाश खेर
गायक कैलाश खेर पर भी एक गायिका ने हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए कहा कि खेर ने उन्हें गलत तरीका से टच किया। बॉलीवुड गायकों में कैलाश पहले हैं जिनपर #MeToo के तहत इल्जाम लगा है, इस पर कैलाश खैर माफ़ी भी मांग चुके है।
चेतन भगत
फैमस लेखक चेतन भगत तक भी पहुंची। उनपर एक बेनाम महिला ने सोशल मीडिया पर यौन शोषण का आरोप लगाया। इसके बाद एक महिला पत्रकार ने भी फेमस लेखक पर सैक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया. चेतन ने इन आरोपों का जवाब भी अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ हल्के अंदाज में की गई बात को एकतरफा पेश किया गया है। चेतन भगत ने एक महिला के साथ हुई बातचीत के कुछ अंश को शेयर करते हुए लिखा है कि आरोप लगाने वाली महिला ने आधी-अधूरी चीजों को लोगों के सामने लाया है। उन्होंने कहा कि MeToo एक बढ़िया शुरुआत है महिलाओं के द्वारा अपनी आवाज रखने का, लेकिन इस तरह से किसी पर बेबुनियाद आरोप लगाने से इसका मकसद खत्म हो जाएगा।
रजत कपूर
फैमस एक्टर रजत कपूर पर दूसरी महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाया है। पहले आरोप के बाद एक्टर रजत कपूर ने तुरंत मांफी मांग ली थी। दूसरी महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि रजत मुझे जबर्दस्ती घर छोड़ने के लिए जाते थे और रास्ते में गलत तरीके से छूते थे। वो मुझे लगातार किस करने की कोशिश करते थे वो भी एक दो बार नहीं कई बार।
आलोक नाथ
बॉलीवुड में अपनी संस्कारी बाबु जी की खास छवि को लेकर मशहूर हुए एक्टर आलोक नाथ पर राइटर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस घटना के सामने आने के बाद एक अन्य छोटे पर्दे की अभिनेत्री संध्या मृदुल ने उनपर हैरेसमेंट का आरोप लगाया। हालांकि, आलोक नाथ ने इन सारे आरोपों को गलत बताया। इस पर कुछ खास प्रतिक्रिया नही दी है।
एमजे अकबर
केन्द्र सरकार में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर अनेक महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। टेलीग्राफ, इंडिया टुडे और एशियन के पत्रकार रहे एमजे अकबर पर अब तक 9 महिलाओं ने हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। उनपर आरोप है कि जॉब इंटरव्यू के लिए वो लड़कियों को होटल के कमरे में बुलाते थे और उनसे दुर्व्यवहार करते थे।
वरुण ग्रोवर
सेक्रेड गेम्स’ के को-ऑथर और कई मशहूर गाने लिखने वाले वरुण ग्रोवर पर भी मीटू के तहर हैरेसमेंट के आरोप लगाए गए, लेकिन वरुण तमाम आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने आरोपों का जवाब देते कहा है कि जितने भी फैक्ट दिए गए वो सारे गलत हैं और इसे मैं कहीं भी गलत साबित कर सकत हूं। वरुण ने कहा कि महिलाओं के साथ हमेशा मैं अच्छा व्यवहार किया किया है।
प्रशांत झा
अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स के राजनीतिक संपादक रहे प्रशांत झा पर भी यौन शोषण का आरोप है , उन पर भी एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रशांत झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
अदिति मित्तल
फैमस कॉमेडियन अदिति मित्तल पर एक अन्य महिला कॉमेडियन ने जबरन किस करने का आरोप लगाया. MeToo में यह पहला मामला है जब किसी महिला पर आरोप लगा है, ये पहले ऐसा मामला है जिसमे एक महिला ने एक महिला पर शोषण का आरोप लगाया है।
सुहेल सेठ
प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत के बाद दूसरा नाम लेखक सुहेल सेठ का आया है. सुहेल पर अबतक चार महिलाओं ने सैक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। चार में से एक महिला का कहना है कि जब उसके साथ ये घटना घटी तब वो नाबालिग थी. वहीं, दो महिलाओं ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
credits: zimbio
एक्टर से लेकर सिंगर और राइटर तक, इन लोगों पर लग चुके हैं हैरेसमेंट के संगीन आरोप!
Reviewed by bollykeeda
on
October 12, 2018
Rating:

Post a Comment