Header Ad

Post AD Top

Advertisement

संजय दत्त की तीन खूबसूरत पत्नियाँ , तस्वीरे देख कर रह जायेंगे हैरान!



बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी विवादों से भरी रही है, संजय दत्त हिन्दी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय और अफेयर्स की वजह से जाने जाते हैं। वह एक मशहूर अभिनेता और निर्माता हैं। संजय दत्त का जन्म मशहूर फिल्म एक्टर्स सुनील दत्त और नरगिस के घर हुआ था। उनके पिता सुनील दत्त और उनकी मां नरगिस ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभिनेता संजय दत्त ने भी फिल्म जगत में अपने माता पिता की तरह खूब नाम कमाया है लेकिन  संजय दत्त की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही उतार चढ़ाव से भरपूर रही है। भले ही वो लगातार विवादों से नाम जुड़ना रहा हो या फिर शादी का मामला। संजय दत्त की तीन शादियां हुई हैं, उनके पहली शादी से एक बेटी त्रिशाला और तीसरी पत्नी मान्यता दत्त से दो जुड़वां बच्चे हैं। संजय का नाम कई हिरोइनों के साथ भी जुड़ा था। आईये आपको अभिनेता संजय दत्त की तीनो पत्नियों के बारे में!

1. संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा


संजय की पहली पत्नी रिचा शर्मा से उनकी मुलाकात फिल्म के मुहुर्त पर हुई थी। संजय ने जब से रिचा की तस्वीर लोकल मैग्जीन में देखी थी, तब से वो उनके दीवाने हो गए थे। जब रिचा 1987 में फिल्म ‘आग ही आग’ की शूटिंग कर रही थीं, तब संजय ने उन्हें प्रपोज किया था। रिचा ने उस समय कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन संजय बार-बार उन्हें जवाब देने के लिए फोन करते थे। आखिरकार रिचा ने उन्हें हां कह दिया। दोनों की शादी 1987 में हुई। 1988 में उनकी बेटी त्रिशाला हुई| बेटी के जन्म के दो साल बाद पता चला कि रिचा को ब्रेन ट्यूमर है। 1996 में रिचा का निधन हो गया। इस शादी से उनकी एक लड़की हुई जिसका नाम त्रिशाला है और वह अपने ग्रैंड पैरेंट्स के साथ यू.एस. में रह रही है।

2. संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई


इसके बाद संजय ने साल 1998 में रिया पिल्लई से दूसरी शादी कर ली। कहा जाता है कि संजय रिया से बहुत प्यार करते थे लेकिन उनकी यह शादी कामयाब नहीं हो सकी। साल 2005 में दोनों अलग हो गए। 2002 में संजय का नाम उनकी फिल्म ‘कांटे’ की को स्टार नादिया दुर्रानी से भी जुड़ा। कहा जाता है कि नादिया के कारण ही संजय और रिया की शादी टूटी थी। हालांकि यह लव अफेयर कुछ ही दिन चल पाया।

3. संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता


फिल्म इंडस्ट्री में मान्यता सारा खान के नाम से जानी जाती थीं, 2003 में प्रकाश झा का फिल्म ‘गंगाजल’ में उन्हें एक आइटम नबंर करने का मौका मिला, जिसके बाद उन्हे मान्यता नाम मिला। संजय दत्त और मान्यता का मुलाकात 2006 के आसपास ही हुई थी, इसके बाद 7 फरवरी 2008 को संजय ने तीसरी शादी की। संजय दत्त की तीसरी पत्नी का नाम मान्यता दत्त है। दोनों ने गोवा में शादी की। 21 अक्टूबर 2010 को संजय दो जुड़वा बच्चों के पिता बने। उनके बेटे का नाम शहरान और बेटी का नाम इकरा है। मान्यता का असली नाम दिलनवाज़ शेख है वह बॉलीवुड में कुछ फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। अब वह संजय का प्रोडक्शन हाउस संभालती हैं।

credits: zimbio
संजय दत्त की तीन खूबसूरत पत्नियाँ , तस्वीरे देख कर रह जायेंगे हैरान! संजय दत्त की तीन खूबसूरत पत्नियाँ , तस्वीरे देख कर रह जायेंगे हैरान! Reviewed by bollykeeda on October 30, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement