Header Ad

Post AD Top

Advertisement

बॉलीवुड की ये पांच फैमस जोड़ी करने वाले हैं शादी, नंबर 4 का नाम जानकर नहीं होगा विश्वास!



बॉलीवुड में शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं। सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा से लेकर, नेहा धूपिया तक शादी कर के अपने फैंस को खुशखबरी दी है। इस साल की शुरूआत से ही और आगे आने वाले समय में भी सेलेब्स को फैंस को यह खुशी मिलने वाली है। इस साल बहुत से फेमस सेलेब्स शादी के बंधन में बंध गए हैं और कुछ आने वाले साल में और कुछ इसी साल शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताएंगे जो इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

1. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण


बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री फैमस जोड़ी दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी की न्यूज सोशल मीडिया में अपनी शादी का कार्ड शेयर कर के की थी।  बॉलीवुड के सबसे हॉट और ब्यूटीफुल कपल दीपिका और रणवीर इस साल नवंबर 14 और 15 को इटली के लेक कोमो में वे सात फेरे लेंगे। बता दें कि इन दोनों की शादी में परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त मौजूद होंगे। जिसके बाद ये दोनों अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई में देंगे, जहां बॉलीवुड से लेकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन शिरकत करेंगे।

2. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस


प्रियंका और निक की शादी के चर्चे काफी समय से सुनने में आ रहे थे। इन दोनों के रिश्ते को लेकर ज्यादा बातें इसलिए भी हो रही थीं क्योंकि निक और प्रियंका की उम्र में 10 साल का फासला हैं। इसी साल मुंबई में भारतीय रीति-रिवाजों से रोके की रस्म की गई थी। लेकिन दोनों की शादी की डेट अभी तक फाइलन नहीं हुई हैं लेकिन कुछ समय पहले प्रियंका को शादी के लंहगे का आर्डर देते देखा गया जिससे यह बात साफ हो गई कि बॉलीवुड का ये जोड़ा भी जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। खबरों की मानें तो प्रियंका ने इस साल निक के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा था।

3. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट


बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री फैमस अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की खबरें सामने आई थीं, काफी समय से दोनों की फैमिली को भी एक साथ देखा जा रहा है, दोनों फिल्म ब्रमास्त्र में एक साथ नज़र आ रहे है, वही से दोनों के अफेयर की खबरे सामने आ रही है,  जिसके बाद से ये कयास लगाएं जा रहे हैं उनका ये मिलना रणबीर और आलिया की शादी को लेकर ही हो रहा है। आलिया को अक्सर ही रणबीर की फैमिली के साथ स्पॉट किया गया है।

4. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर


बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज़ खान की पूर्व पत्नी अभिनेत्री मलाइका से तलाक हो चूका है, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें काफी समय से सुनने में आ रही हैं, हाल ही मलाइका और अर्जुन को एक रियालिटी शो में एक साथ देखा गया था। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके अनुसार मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ दिन पहले अर्जुन मलाइका के साथ उनका जन्मदिन मनाने कही बहर गये थे दोनों को एअरपोर्ट पर देख गया था।

5. कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ


मशहूर कॉमेडियन और फिल्म अभिनेता कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले है, कुछ समय पहले हुए कुछ विवादों के बाद से कपिल शर्मा टीवी शो से दुरी बनाये हुए थे लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने खुद अपने फैन्स को खबर दी है की वे जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले है और साथ ही उनसे जुड़े सूत्रों की मानें तो कपिल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपिल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मुझे गिन्नी से अच्छी लड़की नहीं मिल सकती। गिन्नी ने मुझे  बुरे वक्त में चलना सिखाया हैं।

credits: zimbio


बॉलीवुड की ये पांच फैमस जोड़ी करने वाले हैं शादी, नंबर 4 का नाम जानकर नहीं होगा विश्वास! बॉलीवुड की ये पांच फैमस जोड़ी करने वाले हैं शादी, नंबर 4 का नाम जानकर नहीं होगा विश्वास! Reviewed by bollykeeda on November 01, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement