Header Ad

Post AD Top

Advertisement

बॉलीवुड के ये 6 पोपुलर सितारे नहीं लगाते अपने नाम के पीछे अपना सरनेम, जानिए क्या है इस का कारण!



दोस्तों  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेता है जिनको उनके सरनेम से ज्यादा फैमस है। कई एक्टर्स को उनके सरनेम की वजह से ही जाना भी जाता है। बॉलीवुड में कपूर, खान और बच्चन काफी बड़े नाम हैं। लेकिन कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जो अपने नाम के पीछे अपना सरनेम लगाना पसंद नहीं करते हैं। आईये जानते है ऐसे कुछ सेलेब्स के बारे में।

1. असिन


बॉलीवुड फिल्म रेड्डी और गजनी में नज़र आने वाली खुबसूरत अभिनेत्री असिन साउथ और बॉलीवुड की फैमस एक्ट्रेस है, इनका पूरा नाम असिन थोट्टुमकल है। असिन ने अपना सरनेम इसलिए हटा दिया ताकि लोगों को उसका नाम बोलने और याद रखने में परेशानी न हो।

2. तमन्ना


साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फैमस अभिनेत्री तमन्ना का पूरा नाम तमन्ना भाटिया है। इन्होने कई बॉलीवुड फिल्मो में भी काम किया है जिसमे इनको लोगो ने बहुत पसंद किया गया था, कुछ नुमेरोलोजिकल कारणों की वजह से उन्होंने अपना स्क्रीन नाम तमन्ना रख लिया।

3. गोविंदा


बॉलीवुड के सुपर स्टार रहा चुके अभिनेता गोविंदा ने अपने अभिनय से लाखो लोगो को अपना दीवाना बनाया है आप को बता दे की गोविंदा का पूरा नाम गोविन्द अर्जुन आहूजा है। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने इसे छोटा और सरल बनाने के लिए गोविंदा नाम रख लिया।

4. तब्बू


अंपने ज़माने की खुबसूरत अभिनेत्रियो में से एक तब्बू फिल्म इंडस्ट्री की फैमस अभिनेत्री है, अभिनेत्री तब्बू का पूरा नाम तब्बस्सुम हाश्मी है। आपको बता दे की  फिल्म इंडस्ट्री  में आने से पहले उन्होंने अपने नाम को छोटा कर लिया था।

5. काजोल


बॉलीवुड के सिंघम अभनेता अजय देवगन की पत्नी और फिल्म इंडस्ट्री की खुबसूरत अभिनेत्री काजोल का पूरा नाम काजोल मुख़र्जी है। उनके माता-पिता के अलग होने के बाद उन्होंने अपने सरनेम को लगाना बंद कर दिया।

6. रेखा


अपने ज़माने की खुबसूरत अदाकारा जिन्होंने लाखो करोड़ो को अपना दीवाना बना लिया था बॉलीवुड की फैमस एक्ट्रेस रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है। रेखा ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मे दी है। इन्होने भी फिल्मो में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था।

credits: zimbio
बॉलीवुड के ये 6 पोपुलर सितारे नहीं लगाते अपने नाम के पीछे अपना सरनेम, जानिए क्या है इस का कारण! बॉलीवुड के ये 6 पोपुलर सितारे नहीं लगाते अपने नाम के पीछे अपना सरनेम, जानिए क्या है इस का कारण! Reviewed by bollykeeda on November 28, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement