दीपिका-रणवीर की सीक्रेट शादी में तगड़ी सुरक्षा के बाद भी ,छाते से छुपाना पड़ा चेहरा!
बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी कोंकणी रीति-रिवाज से बुधवार को इटली के लोम्बार्डी में लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो में हुई। वहीं, दोनों गुरुवार को सिंधी रीति-रिवाज से दोबारा शादी करेंगे। दीपवीर ने अपनी शादी की फोटोज और वीडियो लीक न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। बावजूद इसके दोनों को मीडिया की नजरों से बचने के लिए छाते खुद को छुपाना पड़ा।
जहां एक ओर इस विला को दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन अलग-अलग लेवल पर सिक्योरिटी की गई है। इसी बीच दीपिका और रणवीर की शादी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दीपिका और रणवीर नजर आ रहे हैं, हालांकि दीपिका ने छतरी से अपना चेहरा छिपा रखा है। उन्होंने खूबसूरत गोल्डन रेड कलर की साड़ी पहन रखी है।
वहीं रणवीर ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है।साथ ही रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मीडिया से बचने के लिए अपना वेडिंग लुक काले रंग के छाते के पीछे छुपाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं मौके पर मौजूद गेस्ट भी दीपिका-रणवीर को छाते में छुपाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। शादी को प्राइवेट रखने के उद्देश्य से मेहमानों से फोन इस्तेमाल ना करने की अपील की गई थी। खबर ये भी आई कि मेहमानों के मोबाइल कैमरों पर स्टिकर लगा दिए गए थे।
खबरों की मानें वेडिंग वेन्यू Villa Balbianello के आसपास मोटर बोट्स पर कैमरा लगवाकर सिक्योरिटी गार्ड्स भी तैनात किए गए। इतनी सख्ती बरतने के बाद भी शादी के सिर्फ वीडियोज ही नहीं बल्कि फोटोज तक लीक हो गए। हालांकि अभी तक कोई क्लीयर पिक्चर नहीं आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार शाम दूसरी शादी के बाद दीपवीर फोटोज जारी करेंगे। खबरों के अनुसार इटली में ग्रैंड शादी के बाद दीपवीर का मुंबई में 28 नवंबर को होटल ग्रैंड हयात में रिसेप्शन होगा। वहीं, 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन होगा।
credits: Instagram
दीपिका-रणवीर की सीक्रेट शादी में तगड़ी सुरक्षा के बाद भी ,छाते से छुपाना पड़ा चेहरा!
Reviewed by bollykeeda
on
November 14, 2018
Rating:

Post a Comment