Header Ad

Post AD Top

Advertisement

साल 2018 में शाहिद कपूर,सुनिधि चौहान सहित ये 6 सेलेब्स बने पेरेंट्स!



दोस्तों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के लिए साल 2018 में कई गमो के साथ साथ कई खुशियाँ भी लेकर आया है। इस साल कई सेलेब्स के यहां बच्चों का जन्म हुआ। इस साल कई सेलेब्स पेरेंट्स बने। आज आपको हम उन सितारों के बारे में बता रहे है जिनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है, आईये जानते है उन सितारों के बारे में!

1. गुल पनाग


गुल पनाग ने ऋषि अटारी से शादी के करीब आठ साल बाद बेटे को जन्म दिया। लेकिन इसकी खबर छह महीने बाद अगस्त 2018 में शेयर की। गुल का बेटा निहाल प्री-मैच्योर था। गुल पनाग ने धूप ,जुर्म ,डोर और अब तक 56 जैसी फिल्मों में काम किया है।

2. सुनिधि चौहान


को बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर सुनिधि चौहान ने 2018 की शुरूआत के पहले ही दिन 1 जनवरी को बेटे का जन्म हुआ। संगीतकार हितेश सोनिक से 2012 में शादी करने के बाद इस साल सुनिधि और हितेश ने अपने पहले बच्चे का  का नाम रखा तेघ सोनिक। सुनिधि अक्सर अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

3. सनी लियॉन


बॉलीवुड की हॉट और बोल्ड अभिनेत्री सनी लियॉन और उनके पति डेनियल वेबर ने 4 मार्च 2018 को घोषणा की कि सेरोगेसी की मदद से उन्हें ट्विन बेटे हुए हैं। इनका नाम उन्होंने अशेर सिंह वेबर और नोरा सिंह वेबर रखा है। पिछले साल जुलाई में उन्होंने बेटी निशा कौर वेबर को भी गोद लिया था।

4. लिज़ा रे


कभी अपनी कवर पेज फोटोज और फ‍िर नुसरत फतेह अली खान के गाने  ‘आफरीन आफरीन’ से चर्चा में आने वालीं लीजा रे इस बार मां बनने को लेकर खबरों में रही हैं। इस साल जून में सेरोगेसी की मदद से ट्विन बेबी गर्ल्स की मां बनीं। 46 साल की उम्र में मां बनीं लिज़ा ने अपनी बेटियों का नाम सूफी और सोलियल रखा है।  बेटियों का जन्म जून में जॉर्जिया में हुआ है।

5. श्रेयस तलपड़े


बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता श्रेयस तलपड़े और उनकी पत्नी दीप्ति ने शादी के 14 साल बाद अपने पहले बच्चे को हासिल किया है । बता दे की 4 मई को उन्होंने अपने घर बेबी गर्ल का स्वागत किया जिसका नाम इन्होने आद्या रखा है। श्रेयस और दीप्ति भी सेरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने हैं।

5. रोहित धवन


फिल्ममेकर डेविड धवन के बेटे और वरुण धवन के भाई  और देसी बॉयज़ और ढिशूम को डायरेक्ट रोहित धवन भी इस साल 31 मई को पिता बने। 2012 में जाह्नवी देसाई से शादी करने के बाद यह उनका पहला बच्चा है। इस मौके पर वरुण ने पूरे परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके खुशी जताई थी।

6. अभिषेक कपूर


निर्देशक अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा इस साल 28 अगस्त को एक बेटे के माता-पिता बने। इससे पहले इन दोनों को एक बेटी इसाना हैं। अभिषेक कपूर ने इस खुशखबरी के बारे में इंस्टाग्राम के जरिए बताया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर की जिसमें उनकी बेटी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-भगवान शिव के आशीर्वाद से,आज सुबह मेरी वाइफ प्रज्ञा यादव ने हमारी जिंदगी में एक और खुशी का तोहफा दिया है। आज 28 अगस्त को इसाना का छोटा भाई आ गया है। वह दोनों स्वस्थ हैं और अभी आराम कर रहे हैं।

7. शाहिद कपूर


बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शाहिद कपूर की वाइफ मीरा कपूर ने 2018 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। 5 सितम्बर को जन्मे इस बेबी ब्वॉय ज़ैन कपूर रखा गया। इससे पहले शाहिद और मीरा की एक बेटी भी है, मीशा कपूर, जिसका जन्म 2016 में हुआ था। मीरा मीशा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। शाहिद और मीरा की शादी 2015 में हुई थी।

credits: zimbio
साल 2018 में शाहिद कपूर,सुनिधि चौहान सहित ये 6 सेलेब्स बने पेरेंट्स! साल 2018 में शाहिद कपूर,सुनिधि चौहान सहित ये 6 सेलेब्स बने पेरेंट्स! Reviewed by bollykeeda on December 26, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement