Header Ad

Post AD Top

Advertisement

इस एक्टर ने 22 साल छोटी मॉडल से रचाई शादी, मी टू केम्पेन में लगा चूका है यौनशोषण का आरोप!



व्यवसायी अभिनेता 55 वर्षीय सुहैल सेठ ने बेहद निजी आयोजन में 37 वर्षीय मॉडल लक्ष्मी मेनन से शादी कर ली। लंबे समय से एक- दूसरे के साथ रिश्ते में रह रहे सुहेल और लक्ष्मी क्रिसमस के मौके पर शादी के बंधन में बंध गए। नवविवाहित जोड़े ने बेहद करीबी लोगों को भेजे कार्ड में एक विशेष घोषणा का जिक्र किया था। खबर इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि दोनों के बीच उम्र का अंतर 18 साल का है।


दोनों ने अपनी शादी को बेहद गोपनीय रखा। शादी में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से लकेर प्रफुल्ल पटेल, अमर सिंह और मुजफ्फर अली समेत 25 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। लक्ष्मी पेशे से एक मॉडल हैं।


सुहेल इससे पहले संध्या से साल 1989 में शादी कर चुके हैं। दोनों का रिश्ता करीब चार साल बाद टूट गया था। वहीं लक्ष्मी मेनन कैलेंडर में शामिल होने वाली पहली भारतीय मॉडल की खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।


वहीं जहां तक बात सुहेल सेठ की करें तो, मीटू कैंपन के तहत करीब पांच महिलाओं ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।इन महिलाओं में मॉडल डियान्ड्रा, लेखिका इरा त्रिवेदी, पत्रकार मंदाकिनी गहलोत और लेखिका इशिता यादव का नाम शामिल हैं। आरोपों में नाम आने के बाद सुहैल सेठ को टाटा ग्रुप ने कंसल्टेंट के पद से हटा दिया था।

credits: zimbio
इस एक्टर ने 22 साल छोटी मॉडल से रचाई शादी, मी टू केम्पेन में लगा चूका है यौनशोषण का आरोप! इस एक्टर ने 22 साल छोटी मॉडल से रचाई शादी, मी टू केम्पेन में लगा चूका है यौनशोषण का आरोप! Reviewed by bollykeeda on December 29, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement