शादी के डेढ़ महीने बाद दीपिका का रणवीर पर बड़ा खुलासा, बोली 4 साल पहले ही कर चुकी थी ये काम!
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों लव बर्ड्स 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीती-रिवाज से शादी करने के बाद दोनों ने बेंगलुरु और मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। दोनों की शादी साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों कपल की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई। दीपिका ने शादी के डेढ़ महीने बाद रणवीर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
आपको बता दे की अभिनेत्री दीपिका और रणवीर की सगाई को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसे सुनकर दोनों के फैंस को झटका लग सकता है। अगर आप भी यही सोच रहे हैं दोनों ने इस साल की शुरुआत में सगाई की थी तो आपको बता दें कि ये खबर बिलकुल गलत है। बता दे की रणवीर और दीपिका ने 4 साल पहले ही एक दूसरे से सगाई कर चुके थे और दोनों ने ये सीक्रेट पूरी दुनिया से छिपा रखा था और ऐसा हम नहीं बल्कि खुद दीपिका पादुकोण का कहना है।
जी हां दरअसल, हाल ही में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों ने चार साल पहले ही एक दूसरे के साथ सगाई कर ली थी और दोनों ने इस बात की खबर किसी को नहीं लगने दी।आपको याद हो तो साल 2016 में भी दोनों की सगाई की खबरें आए थी लेकिन दोनों ने ही इस बात को ना कभी स्वीकार किया था न ही इसका खंडन किया था, बाद में ये बात धीरे-धीरे यह खबर चर्चा से बाहर हो गई।
बता दे की दोनों के अपकपिंग फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ रिलीज हो चुकी है। वहीं दीपिका लगभग एक साल बाद निर्देशक मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ से कमबैक करने जा रही हैं। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर अधारित है।
credits: zimbio
शादी के डेढ़ महीने बाद दीपिका का रणवीर पर बड़ा खुलासा, बोली 4 साल पहले ही कर चुकी थी ये काम!
Reviewed by bollykeeda
on
December 28, 2018
Rating:

Post a Comment