Header Ad

Post AD Top

Advertisement

ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे विवादित Kiss, राखी सावंत का मामला तो पुलिस तक जा पहुंचा था



बॉलीवुड फिल्मों में बेधड़क किसिंग सीन फिल्माने वाले सेलेब्स कई बार असल जिंदगी में किस की वजह से बड़े विवाद में फंस चुके हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तो ऐसे हैं जो किसिंग के कारण न केवल सुर्खियों में रहे हैं बल्कि अपने नाम एक नए विवाद को भी जोड़ा। तो आइए आज आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ किसिंग विवादों के बारे में जब ये खबरों की हैडलाइन बना।

1. बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो


फुटबॉल के जाने-माने खिलाड़ी रोनाल्डो ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को सबके सामने किस करके भारतीय मीडिया में भी सुर्खियां बटोरी थीं। क्रिस्टियानो और बिपाशा का किस इतना विवादों में रहा कि इसके बाद जॉन अब्राहम से उनका ब्रेकअप तक हो गया।

2. राखी और मिका सिंह


2007 में जब राखी सावंत मीका की बर्थडे पार्टी में गई थीं, तो वहां मीका ने उन्हें पकड़ कर जबरदस्ती किस किया था। इस किस के बाद काफी विवाद हुआ था जिसके बाद राखी सावंत मीका पर भड़क गईं थीं। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया था।

3. महेश भट्ट और पूजा भट्ट


डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट की लाइफ हमेशा विवादों में रही है। उन्हीं में से एक विवाद है अपनी ही बेटी पूजा भट्ट को किस करने को लेकर। सालों पहले स्टारडस्ट मैगजीन के लिए उन्होंने पूजा के साथ लिपलॉक सीन दिया था। ये फोटोशूट मैगजीन के कवर पेज पर छापा था। इस फोटो ने काफी विवाद खड़ा किया गया। फोटो के विवाद में आने की बड़ी वजह महेश भट्ट का कमेंट भी था। उन्होंने कहा था कि अगर पूजा उनकी बेटी न होतीं तो वे उनसे शादी कर लेते।

4. दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या


दीपिका पादुकोण भी सिद्धार्थ माल्या के साथ किसिंस सीन को लेकर साल 2013 में काफी सुर्खियों में रही थीं। उस वक्त IPL टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच चल रहा था। दीपिका सिद्धार्थ एक साथ बैठकर मैच देख रहे थे। ऐसे में रॉयल चैलेंजर ने जैसे जीत हासिल की सिद्धार्थ ने दीपिका को पकड़कर किस कर लिया।

5. लीना चंद्रावरकर और राम जेठमलानी


साल 2015 में देश के जाने माने वकील राम जेठमलानी ने एक अवॉर्ड फक्शन में अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर को काफी गर्मजोशी से लिप लॉक कर लिया था। इस 'किस' की चर्चा बाद में खूब हुई।

credits: zimbio
ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे विवादित Kiss, राखी सावंत का मामला तो पुलिस तक जा पहुंचा था ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे विवादित Kiss, राखी सावंत का मामला तो पुलिस तक जा पहुंचा था Reviewed by bollykeeda on January 07, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement