इस डिजाइनर से जल्द शादी कर सकते हैं शरद मल्होत्रा, 2 फेमस एक्ट्रेस से हो चुका है ब्रेकअप!
दोस्तों टीवी जगत के जाने माने अभिनेता एक्टर शरद मल्होत्रा अपने अफेयर और ब्रेकअप को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। शरद का नाम पहले दो एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। वहीं अब खबरों की मानें तो शरद इस वक्त किसी एक्ट्रेस को नहीं बल्कि डिजाइनर को डेट कर रहे हैं। खास बात यह है कि लड़की मुंबई की नहीं बल्कि दिल्ली की रहने वाली है।
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार शरद मल्होत्रा इस वक्त जिसको डेट कर रहे हैं उसका नाम रिप्सी भाटिया है। कहा जा रहा है कि शरद रिप्सी को लेकर काफी सीरियस हैं। यहां तक कि शरद को रिप्सी के साथ कई बार बाहर घूमते भी देखा गया। बता दे की अभिनेता शरद ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बता दे की अभिनेता शरद ने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की। इस सीरियल से ही शरद और दिव्यांका त्रिपाठी के साथ रिश्ते में आये थे । बता दे की दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा के साथ करीब 7 साल तक रिलेशनशिप रहा जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
दिव्यांका के बाद शरद मल्होत्रा और पूजा बिष्ट के रिलेशनशिप की खबरें आईं। लेकिन बाद में पूजा से भी रिश्ता टूट गया।
शरद से ब्रेकअप के लंबे वक्त बाद दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी रचा ली।दिव्यांका और उनके पति विवेक की बात करें तो दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। विवेक इन दिनों भूतिया शो कयामत की रात में नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एकता कपूर के सीरियल कवच में भी काम किया था। दिव्यांका और विवेक डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये-8’ भी जीत चुके हैं।
credits: zimbio
इस डिजाइनर से जल्द शादी कर सकते हैं शरद मल्होत्रा, 2 फेमस एक्ट्रेस से हो चुका है ब्रेकअप!
Reviewed by bollykeeda
on
March 02, 2019
Rating:

Post a Comment