Header Ad

Post AD Top

Advertisement

आखिर क्यों अभिषेक ने की थी 3 साल बड़ी ऐश्वर्या से शादी, खूबसूरती नहीं कुछ और थी वजह!



दोस्तों बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत जोड़ी अभिनेता अभिषेक और ऐश्वर्या राय आज अपने शादीशुदा जीवन ख़ुशी ख़ुशी जी रह है, ऐश्वर्या राय ने हाल ही में खुलासा किया की उनकी रोका सेरेमनी अचानक हो गई थी। लेकिन इससे पहले वे ‘रोका’ के बारे में नहीं जानती थी। ऐश को पता नहीं था की ‘रोका’ क्या होता है और कैसे होता है।

ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक से 3 साल बड़ी है। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे की अभिषेक ने अपने से 3 साल बड़ी ऐश से शादी क्यों की। सबसे बड़ी बात ये है अभिषेक ने ऐश की खूबसूरती देखकर उनसे शादी नहीं की थी। तो फिर ऐसी क्या वजह थी की अभिषेक ने 3 साल बड़ी ऐश से शादी की।


अभिषेक ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था अपने से 3 साल बड़ी ऐश से शादी करने की वजह उनकी खूबसूरती नहीं बल्कि कुछ और है। अभिषेक और ऐश की शादी साल 2007 में हुई थी। अभिषेक बताते है उन्होंने ऐश से सिर्फ इसलिए शादी नहीं की क्योंकि वे बॉलीवुड की सफलतम एक्ट्रेस है या वे मिस वर्ल्ड रह चुकी है। बल्कि ऐश से शादी करने की सबसे बड़ी वजह ये है की वे एक लाजवाब इंसान है। अभिषेक कहते है की उन्होंने उस ऐश से शादी की है जो रात में बिना मेकअप के रहती है।


बता दे की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से पहले अभिषेक की सगाई करिश्मा कपूर के साथ हुई थी। सगाई के बाद करिश्मा ने बताया था की अभिषेक ने उन्हें डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया। ऐसे में वे अभिषेक को ना भी नहीं कह पाई। करिश्मा ने ये भी बताया था की उन्हें अभिषेक जैसा बेहतर इंसान और बच्चन परिवार जैसा अच्छा परिवार कभी नहीं मिल सकता है। लेकिन अफसोस की बहुत जल्दी इन दोनों की सगाई टूट गई। जब करिश्मा की चाची नीतू कपूर से सगाई टूटने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया था।


कहा जाता है की दोनों की सगाई जया बच्चन की वजह से टूटी थी। क्योंकि जया को करिश्मा बिलकुल पसंद नहीं थी। लेकिन एक इंटरव्यू में जया ने बताया था की सगाई अभिषेक की वजह से ही टूटी थी। खबरों की माने तो करिश्मा शादी के बाद अभिषेक के साथ बच्चन परिवार से अलग रहना चाहती थी। लेकिन करिश्मा का ये फैसला अभिषेक को कतई मंजूर नहीं था। ऐसे में जब करिश्मा ने बात नहीं मानी तो अभिषेक को सगाई तोड़नी पड़ी थी।


इन सबके बीच अभिषेक और ऐश दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए। 20 अप्रैल 2007 को बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में इन दोनों की शादी हुई जिसके लिए कहा जा रहा था कि बहुत कम लोग ही बुलाए जाएंगे। तस्वीरें बाहर आईं तो आधे से ज्यादा बॉलीवुड शामिल था। शादी में रानी मुखर्जी, करिश्मा कपूर और हृतिक रोशन को न्योता नहीं दिया गया था। घर में खुशियां फिर आईं जब 16 नवंबर 2011 को आराध्या बच्चन का जन्म हुआ। आज पूरा बच्चन परिवार खुशी से साथ में रहता है। अभिषेक के लिए उनकी बेटी से बढ़ कर कुछ नहीं।

credits: zimbio
आखिर क्यों अभिषेक ने की थी 3 साल बड़ी ऐश्वर्या से शादी, खूबसूरती नहीं कुछ और थी वजह! आखिर क्यों अभिषेक ने की थी 3 साल बड़ी ऐश्वर्या से शादी, खूबसूरती नहीं कुछ और थी वजह! Reviewed by bollykeeda on March 19, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement