Header Ad

Post AD Top

Advertisement

ये हैं बॉलीवुड के 7 सबसे खूंखार खलनायकों के बेटे,आज कर रहे हैं पिता से अलग कुछ ऐसा काम!



दोस्तों फिल्म हो या कोई सिरिअल हो इस में दो अहम् किरदार होते है एक हीरो होता है और एक विलेन,  विलन का किरदार फिल्मों में बहुत जरूरी होता है। फिल्मों में उनका किरदार नकारात्मक होता है। इसीलिए हम उनको बुरा इंसान समझते है। हालांकि फिल्म के अंत में वह मर जाते है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता है जिन्होंने विलेन बनकर लोगो को खूब डराया है। लेकिन असल में उनका व्यवहार हमारे जैसा सामान्य होता है। आज आपको बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने वाले विलन के बेटों के बारे में बताने जा रहे है।

1. अमरीश पुरी-राजीव पुरी


बॉलीवुड में अमरीश पुरी बेहतरीन विलेन में से एक थे। उनके निभाए गए किरदार कभी नही भुलाये जा सकते है, वे हमेशा ही फिल्म के हीरो पर भरी पड़ते थे। तथा अब बॉलीवुड में शायद ही कोई विलेन अमरीश पुरी की जगह ले पाए। आपको बता दें कि एमरीश पुरी के बेटे राजीव पुरी हैं तथा राजीव एक मरीन नेविगेटर के पद पर कार्य करते हैं। इन्होने फ़िल्मी दुनिया से दूर रह कर अपना करियर बनाया है।

2. एम बी शेट्टी-रोहित शेट्टी


80 व 90 के दशक में बतौर स्टंटमैन और विलेन के तौर पर काम करने वाले एम.बी. शेट्टी के बेटे रोहित शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं। जिन्होंने ‘गोलमाल’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘दिलवाले’ आदि फिल्मों से एक्शन बनाई है, जल्दी करन जोहर और रणवीर सिंह के साथ रोहित फिल्म सिम्बा लेकर आ रहे है।

3. गुलशन ग्रोवर – संजय ग्रोवर


बैडमैन गुलशन ग्रोवर भी बॉलीवुड के खलनायकों की लिस्ट का एक सॉलिड नाम है, बैडमैन गुलशन ग्रोवर भी बॉलीवुड के खलनायकों की लिस्ट का एक सॉलिड नाम है, वहीं उनके बेटे को फिल्मी लाइन में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो तो बिजनेसमैन हैं।

4. शक्ति कपूर -सिद्धांत कपूर


बॉलीवुड के नंदू अभिनेता शक्ति कपूर का नाम भी खतरनाक खलनायकों की लिस्ट में शुमार है। इन्होने कई फिल्मो में कॉमेडी किरदार भी निभाए है जो लोगो को बहुत पसंद आये थे, बता दे की  इनके बेटे सिद्धांत का भी बॉलीवुड में करियर बनाने का सपना है। उन्होंने अपना डेब्यू हाल ही में आई फिल्म ‘हसीना: द क्वीन ऑफ़ मुंबई’ से किया था। इसके अलावा कई फिल्म में काम कर चुके है लेकिन अभी कोई पहचान नही बना पाए है

5. सुरेश ओबेरॉय – विवेक ओबेरॉय


अपने ज़माने के जाने माने अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने सबसे अच्छे खलनायक का किरदार निभाया है। इन्होंने बॉलीवुड के पर्दे पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही रोल निभाए है। उनके बेटे विवेक ने बॉलीवुड की फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती के साथ लोगों का खूब मनोरंजन किया है।

6. डैनी डेन्जोंगपा – रिंग्जिंग डेन्जोंगपा


डैनी बॉलीवुड के जबरदस्त खलनायकों में गिने जाते हैं। आज भी उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अग्निपथ’ के कांचा चीना के नाम से लोग याद करते हैं। उन्होंने ‘हम’, ‘खुदा गवाह’, ‘घातक’ जैसी फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाई। इनके बेटे रिन्ज़िंग डेन्जोंगपा है, जो अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में लगे हुए हैं।

7. कबीर बेदी – एडम बेदी


अभिनेता कबीर बॉलीवुड के सभी खलनायकों में सबसे ज्यादा हैंडसम है। वह बॉलीवुड की फिल्म ख़ून भरी मांग से बहुत मशहूर हुए है। इस फिल्म में शत्रुगन सिन्हा और रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने ‘खून भरी मांग’ में विलेन के रोल में खूब लोकप्रियता बटोरी। उन्होंने हॉलीवुड भी फ़िल्में की हैं। उनके बेटे अदम बेदी एक इंटरनेशनल मॉडल हैं।

credits: zimbio

ये हैं बॉलीवुड के 7 सबसे खूंखार खलनायकों के बेटे,आज कर रहे हैं पिता से अलग कुछ ऐसा काम! ये हैं बॉलीवुड के 7 सबसे खूंखार खलनायकों के बेटे,आज कर रहे हैं पिता से अलग कुछ ऐसा काम! Reviewed by bollykeeda on October 28, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement