Header Ad

Post AD Top

Advertisement

कंगना रनौत का ऋतिक पर निशाना, कहा- कुछ लोग अपनी पत्नियों को रखते हैं ट्रॉफी की तरह, डबल स्टैंडर्ड होने का भी लगाया आरोप!



10 साल पहले हुए यौन शोषण के खिलाफ तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर से मामला उठाया तो पूरे बॉलीवुड में भूचाल सा आ गया है। जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए तनुश्री ने बताया कि उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। जहां एक ओर तनुश्री लगातार मीडिया में अपनी बात रख रही हैं, मीटू मूवमेंट को लेकर कंगना रनौत भी सामने आईं थी जिसमें उन्होंने विकास बहल पर आरोप लगाने वाली महिला का समर्थन किया था। इतना ही नहीं उन्होंने खुद भी ये कहा था कि विकास बहल उनके साथ भी कुछ अजीब सा व्यवहार करते थे। अब कंगना का एक और बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने ऋतिक रोशन का भी जिक्र किया है।


अभिनेत्री कंगना ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ”जो भी विकास बहल के साथ हो रहा है वो बिल्कुल सही हो रहा है। विकास बहल जैसे इंडस्ट्री में कई और लोग भी हैं वो अकेले ऐसे नहीं है। महिलाओं को अभी से जश्न मनाना शुरू नहीं करना चाहिए क्योंकि अभी बहुत कुछ करना बाकी है। हमें बहुत दूर तक जाना है। हमें महिलाओं के लिए एक बेहद सुरक्षित स्थान बनाना है। ऐसे बहुत लोग हैं जो किसी के साथ संबंध बनाने के लिए प्यार और शादी के झूठे वादे करते हैं। ये भी एक प्रकार का शोषण है। कुछ लोग अपनी पत्नियों को ट्रॉफी की तरह रखते हैं और यंग लड़कियों को प्रेमिकाओं की तरह, जैसे ऋतिक। वो यंग लड़कियों को बहकाकर उनका इस्तेमाल करते हैं। इन लोगों का भी बायकॉट किया जाना चाहिए।”


अभिनेत्री कंगना ने ऋतिक पर दो तरह के व्यक्तित्व का होने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ वो खुद किसी महिला के साथ ऐसा करते हैं और दूसरी ओर मीटू के तहत बयानबाजी करते हैं। ऋतिक इन दिनों विकास बहल निर्मित ‘सुपर 30’ में काम कर रहे हैं। हालांकि विकास पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद उन्होंने कहा कि वो आगे कभी उनके साथ काम नहीं करेंगे।


आपको बता दें कि कंगना रनौत इससे पहले भी ऋतिक रोशन पर कई संगीन आरोप लगा चुकीं हैं। करीब दो साल पहले कंगना ने ऋतिक पर शादी के झूठे वादे का आरोप लगाया था तो वहीं ऋतिक ने अपना बचाव करते हुए उन्हें साइको तक कह दिया था। अब एक बार फिर ये दोनों आमने सामने आने वाले हैं।अगले साल 25 जनवरी को कंगना की फिल्म ”मणिकर्णिका” रिलीज होने जा रही है तो उसी दिन ऋतिक की फिल्म सुपर 30 भी रिलीज होने वाली है।

credits: zimbio
कंगना रनौत का ऋतिक पर निशाना, कहा- कुछ लोग अपनी पत्नियों को रखते हैं ट्रॉफी की तरह, डबल स्टैंडर्ड होने का भी लगाया आरोप! कंगना रनौत का ऋतिक पर निशाना, कहा- कुछ लोग अपनी पत्नियों को रखते हैं ट्रॉफी की तरह, डबल स्टैंडर्ड होने का भी लगाया आरोप! Reviewed by bollykeeda on October 14, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement